डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया और निंबस रियल्टी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मनाया स्वास्थ्य और जागरूकता का उत्सव

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर 18, नोएडा में “एक्टिव नोएडा” पहल के तहत विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। सुबह 5:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में करीब 400 लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सत्र का नेतृत्व बॉलीवुड अभिनेत्री और प्रमाणित योग प्रशिक्षिका विद्या मालवड़े ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को ध्यान, प्राणायाम और संतुलन आधारित योग के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का महत्व बताया।

सभी आयु वर्ग के लोगों की उत्साही भागीदारी ने मॉल को एक जीवंत वेलनेस ज़ोन में बदल दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स की टीम ने स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा की और सवाल-जवाब सत्र आयोजित किया। आगंतुकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, स्टारबक्स द्वारा कॉफी टेस्टिंग और डेकाथलॉन की ओर से फिटनेस चैलेंज भी आयोजित किया गया। बच्चों के लिए योग दिवस पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई।

विद्या मालवड़े ने कहा, “योग शरीर, मन और आत्मा का सुंदर संगम है। इतनी ऊर्जा से भरे लोगों के साथ योग करना एक बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा।” डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट शिबली खान ने कहा, “हम मॉल को केवल खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि एक सक्रिय और जागरूक समुदाय का केंद्र बनाना चाहते हैं।”

इसी क्रम में, निंबस रियल्टी ने भी अपने प्रोजेक्ट निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू-II में सामूहिक योग सत्र आयोजित कर निवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.