ixigo Trains और ConfirmTkt ने स्विगी के साथ मिलकर ट्रेन में खाना डिलीवर करने की सेवा शुरू की

बेंगलुरु। ixigo Trains और ConfirmTkt, भारत के प्रमुख एआई-आधारित ट्रेन टिकटिंग प्लेटफ़ॉर्म्‍स ने ‘फूड ऑन ट्रेन’ सेवा को बढ़ावा देने के लिए भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कनवीनिएंस प्लेटफ़ॉर्म यानी स्विगी (स्विगी लिमिटेड, एनएसई: स्विगी /बीएसई: 544285) के साथ साझेदारी की है। ixigo और ConfirmTkt ऐप्स में स्विगी के रेस्टोरेंट नेटवर्क को शामिल करके, यह साझेदारी “ऑन-द-मूव” यात्रियों को खाना पहुंचाने की सुविधा प्रदान करती है – जिसमें ग्राहकों को वही चयन, भरोसा और मूल्य मिलता है जो उन्‍हें अपने घरों से ऑर्डर करते समय स्विगी से मिलता है। ixigo के बड़े रेल यूजर बेस और स्विगी के विशाल फूड डिलीवरी नेटवर्क की मदद से यह साझेदारी यात्रियों को अधिक विकल्प, बेहतर सेवा और आसान डिजिटल अनुभव प्रदान करेगी, जिससे पूरे भारत में ट्रेन यात्रा और भी आरामदायक हो जाएगी।

इस साझेदारी के माध्यम से, यात्री राष्ट्रीय ब्रांडों से लेकर प्रसिद्ध स्थानीय खाने का आनंद ले सकते हैं – वे अपने पारंपरिक भोजन चुन सकते हैं। यह सेवा यात्रियों की ट्रेन यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे वे अपने पसंदीदा भोजन को आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं और सीधे अपनी सीट पर डिलीवर करवा सकते हैं। यात्री ट्रेन आने से 4 दिन पहले से लेकर 30 मिनट पहले तक भी खाना बुक कर सकते हैं।

ixigo Trains और ConfirmTkt के सीओओ, श्रीपाद वैद्य ने इस साझेदारी पर कहा, “हमारा फोकस हमेशा से ट्रेन यात्रा के अनुभव को हर लिहाज से सुगम और बेहतर बनाने पर रहा है। खाना उस अनुभव का एक अहम हिस्सा है। स्विगी के साथ साझेदारी करके, हम ट्रेन यात्रा की अपनी गहरी समझ को स्विगी के मज़बूत रेस्टोरेंट नेटवर्क और डिलीवरी विशेषज्ञता के साथ मिलाकर, अपने मौजूदा ‘फूड ऑन ट्रेन’ सेवा को और शानदार बना रहे हैं। यह साझेदारी हमें ज़्यादा विकल्प, भरोसा और पारदर्शिता देने में मदद करती है, साथ ही, यात्रियों की सीटों पर समय पर और हाइजीनिक भोजन की डिलीवरी भी सुनिश्चित करती है।”

दीपक मालू, उपाध्‍यक्ष, आहार योजना, ग्राहक अनुभव और नई पहल, स्विगी ने कहा, “भारतीय रेलवे प्रतिदिन 18 मिलियन से ज़्यादा लंबी दूरी के, आरक्षित यात्रियों को उनके गंतव्‍यों तक पहुंचाती है, और भूख किसी प्‍लेटफॉर्म का इंतजार नहीं करती। ixigo Trains और ConfirmTkt के साथ हमारी साझेदारी स्विगी के भरोसेमंद रेस्टोरेंट नेटवर्क को सीधे रेल यात्रा से जोड़ती है, जिसमें 160 से ज़्यादा स्टेशन शामिल हैं। लाखों यात्रियों के लिए, इसका मतलब है कि उन्‍हें वही क्वालिटी और सुविधा अब ट्रेन में खासकर लंबी यात्राओं के दौरान मिलती है, जिसकी वे घर पर उम्मीद करते हैं ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.