मुंबई। एक्शन और थ्रिल के दीवानों के लिए खुशखबरी! Amazon MX Player की धमाकेदार सीरीज़ ‘Hunter 2 – टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ का ट्रेलर मुंबई में एक शानदार इवेंट में लॉन्च किया गया। मंच पर एंट्री कुछ अलग ही अंदाज़ में हुई – Suniel Shetty और Jackie Shroff ने शो का बड़ा-सा पोस्टर फाड़ते हुए स्टेज पर एंट्री मारी, और माहौल बना दिया पूरी तरह जोशीला। इस इवेंट की सबसे बड़ी सरप्राइज़ एंट्री रही Tiger Shroff, जो अपने पिता Jackie Shroff और Suniel Shetty को सपोर्ट करने पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने फैंस और मीडिया को चौंका दिया। ‘Hunter 2’ का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन, भावनात्मक गहराई और Suniel Shetty (विक्रम) और Jackie Shroff (Salesman) के बीच एक तीखे टकराव की झलक देता है। ट्रेलर से साफ है कि इस बार खेल और बड़ा, और ज़्यादा पर्सनल है। इवेंट में अनुषा दांडेकर, बर्खा बिष्ट, अनुप देसाई, प्रमोद पाठक और मैज़ल व्यास जैसे सितारे भी मौजूद रहे।
Suniel Shetty ने कहा, “सीज़न 2 में सिर्फ़ एक्शन नहीं, भावनात्मक दांव भी ऊँचे हैं। ट्रेलर तो बस शुरुआत है, असली कहानी तो इससे कहीं ज़्यादा गहराई लिए हुए है।”
वहीं, Jackie Shroff ने अपने किरदार के बारे में कहा, “Salesman को निभाना जैसे आग से खेलना था – शांत भी, खतरनाक भी।”
Hunter 2 – टूटेगा नहीं तोड़ेगा, Prince Dhiman और Alok Batra द्वारा निर्देशित और Saregama की Yoodlee Films द्वारा निर्मित है। यह सीरीज़ 24 जुलाई से Amazon MX Player पर मुफ्त में स्ट्रीम होगी, जिसे आप मोबाइल, स्मार्ट टीवी, Amazon ऐप, Fire TV और Airtel Xtreme पर देख सकते हैं।

