नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू ग्रुप का बी2बी ई-कॉमर्स उद्यम, जेएसडब्ल्यू वन प्लेटफॉर्म ने वित्त वर्ष 24 के लिए 1 बिलियन यूएस डॉलर्स के जीएमवी रन रेट को पार किया है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 24 के लिए ~9,420 करोड़ रुपयों के एग्जिट जीएमवी रन रेट के साथ, मार्च 2024 के लिए INR ~785 करोड़ का जीएमवी दर्ज किया था। वित्त वर्ष 24 के लिए 5,200 करोड़ रुपये के वास्तविक जीएमवी के साथ, पिछले वर्ष की तुलना में इसकी वृद्धि चौगुनी हो गई है। इसके साथ, कंपनी ने भारत में सबसे तेजी से बढ़ती तकनीकी कंपनियों में स्थान हासिल किया है।
जेएसडब्ल्यू वन प्लेटफॉर्म्स के सीईओ श्री गौरव सचदेवा ने कहा, “बी2बी इकोसिस्टम के डिजिटलीकरण के लिए हमने किया हुआ निवेश सफल हो रहा है, हमारे ग्राहक विनिर्माण और निर्माण सामग्री के लिए ऑनलाइन और डिजिटल चैनलों पर निर्भर हैं। पिछले साल, हमने मार्च 24 तक 1 बिलियन यूएस डॉलर्स का लक्ष्य रखा था। सेक्टर में मजबूत अनुकूल परिस्थितियों और वितरण और आपूर्ति श्रृंखला पर हमारे फोकस के साथ, हम वित्तीय वर्ष 24 में पिछले 9,420 करोड़ रुपयों के रन-रेट को बढ़ाने में सक्षम रहे।
अगले 18-24 महीनों में हम आईपीओ की अपनी यात्रा शुरू करेंगे, हम अपने ग्राहक सेगमेंट्स में विकास का लाभ उठाएंगे और बाज़ार की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने निजी ब्रांडों के साथ उन्हें बढ़ाएंगे।”
कंपनी संबद्ध श्रेणियों को बनाते हुए उच्च विकास दर को जारी रखना और बनाए रखना चाहती है। जेएसडब्ल्यू वन बी2बी ई-कॉमर्स में क्रांति ला रहा है, ग्राहकों के 70% से अधिक रिपीटेड ऑर्डर्स ब्रांड में उनका भरोसा दिखा रहे हैं।
जेएसडब्ल्यू वन भारत भर में 53,000 से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को लॉजिस्टिक्स से लेकर वित्त तक शुरू से आखिर तक सभी सेवासुविधाएं मुहैया करता है। कंपनी 18 राज्यों में काम करती है और उसने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा आदि में अपने परिचालन का विस्तार किया है। विभिन्न पेशकशें और उन्नत मूल्य प्रस्ताव, तकनीकी-आधारित ग्राहक अनुभव कंपनी की रणनीति की आधारशिलाएं रही हैं। कंपनी जेएसडब्ल्यू वन होम्स भी चलाती है और उसने एक्सपीरियन्स सेंटर्स बनाने में काफी निवेश किया है जहां जेएसडब्ल्यू वन होम्स के ग्राहक ठेकेदारों और वास्तुकारों के साथ जुड़ सकते हैं, निर्माण सामग्री के तकनीकी और सौंदर्य संबंधी पहलुओं को समझ सकते हैं और अपनी डिजिटल होम निर्माण यात्रा की समीक्षा कर सकते हैं।

