सीधी के साथ आज न्याय हुआ है: मुख्यमंत्री श्री चौहान

 

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज का दिन सीधी के सौभाग्य के उदय का दिन है। सीधी में मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को इलाज के लिए रीवा, भोपाल या इंदौर नहीं जाना होगा। उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं सीधी में ही उपलब्ध होंगी। आज सीधी के साथ न्याय हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीधी के नौढ़िया में सीधी मेडिकल कॉलेज भवन परिसर निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेडिकल कॉलेज के लिए ग्राम नौढ़िया में प्रस्तावित स्थल पर मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन कर वैदिक रीति से भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 24 करोड़ 8 लाख 84 हजार रुपए लागत के 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल रामपुर नैकिन का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम में सीधी की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक श्री केदारनाथ शुक्ला, श्री कुवंर सिंह टेकाम तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के सीधी आगमन पर लाड़ली बहना सेना की बहनों ने पुष्पवर्षा कर तथा कलश यात्रा से उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.