नई दिल्ली। ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज, उच्च गुणवत्ता वालह रियल एस्टेट संपत्तियों का एक प्रमुख वैश्विक डेवलपर और ऑपरेटर, ने अपने ऐतिहासिक डेस्टिनेशन वर्ल्डमार्क, दिल्ली में भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक प्रदर्शनों में से एक, कोरिया स्ट्रीट फेयर 2025: वॉक सियोल, लाइव कोरिया का आयोजन किया। 14 से 16 नवंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम ने ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज की प्रमुख मिलीजुली यूज्ड डेवलपमेंट को संगीत, फैशन, ब्यूटी, फूड एवं टेक्नोलॉजी के माध्यम से सियोल की जीवंत सड़कों में बदल दिया।
सियोल के सबसे प्रतिष्ठित नेबरहुड से प्रेरित, यह कार्यक्रम कोरियाई संस्कृति और क्विजी़न का जश्न मनाने के लिए आठ थीम वाले जिलों को एक साथ लाया। स्ट्रीट फेयर ने शहर के सबसे प्रतिष्ठित नेबरहुड से प्रेरणा ली। म्येओंग डोंग की एनर्जी से भरपूर फैशन एवं ब्यूटी की गलियों से लेकर हॉन्गदाए के वाब्रैंट के-पॉप प्रदर्शनों, बुक चोन हानोक एली के पारंपरिक शिल्प अनुभवों, और ग्वांग जांग मार्केट के लुभावने के-फूड स्टॉल्स तक, आठ थीम वाले जिलों ने आगंतुकों को कोरिया की समृद्ध और आधुनिक संस्कृति के माध्यम से वहां की विरासत का अनुभव कराया।
अपने प्लेसमेकिंग दर्शन पर खरा उतरते हुए, ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज ने उन डेस्टिनेशन का निर्माण करना जारी रखा है जो लोगों को एक साथ लाते हैं, साझा अनुभवों को बढ़ावा देते हैं, और संस्कृति तथा समुदाय का उत्सव मनाते हैं। 50 से अधिक कोरियाई ब्रांड्स की भागीदारी के साथ, तीन दिवसीय इस महोत्सव ने 55,000 से अधिक आगंतुकों का स्वागत किया, उन्हें कोरियाई संस्कृति की एक प्रामाणिक झलक प्रदान की। आगंतुकों ने के-फूड स्पेश्यलिटीज का आनंद लिया, इंटरएक्टिव पॉप-अप्स को एक्स्प्लोर किया और कोरियन वेव का उत्सव मनाने वाले लाइव आर्ट तथा संगीत प्रदर्शनों में भाग लिया।
ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज इंडिया के रिटेल लीजिंग के वाइस प्रेसिडेंट नितिन बीर ने कहा, “वर्ल्डमार्क एयरसिटी में कोरिया स्ट्रीट फेयर को वापस लाकर हमें खुशी हो रही है। यह कार्यक्रम हमारे प्लेसमेकिंग दर्शन का विस्तार है, जो उन स्थानों का निर्माण करता है जहां संस्कृति, समुदाय और वाणिज्य फलते-फूलते हैं। कोरियाई फ्लेवर्स और परंपराओं के इस उत्सव के माध्यम से, हम दुनिया को भारत में लाना चाहते हैं, विविधता का उत्सव मनाने वाले वैश्विक अनुभव प्रदान करते हैं, समुदाय की भागीदारी को प्रेरित करते हैं और सीमाओं से परे लोगों को जोड़ते हैं।”

