बेंगलुरु। मशहूर अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने हाल ही में बेंगलुरु के प्रसिद्ध शिवोहं शिव मंदिर और वहां स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यह मंदिर अपनी 30 साल की आध्यात्मिक सेवा और भक्ति के लिए जाना जाता है। भगवान शिव की 65 फीट ऊंची विशाल मूर्ति और मंदिर की शांत ध्यान गुफा ने कंगना को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने आत्मचिंतन के कुछ पल वहां बिताए और आध्यात्मिक गुरु AiR-आत्मन इन रमुलाकात की। दोनों के बीच आत्मबोध, सच्चे सुख की खोज और “शिवोहं” (अर्थात् “मैं शिव हूं”) जैसे गूढ़ विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। AiR-आत्मन इन रवि ने कहा, “कंगना जी की आध्यात्मिकता की खोज और उनके विचारों की गहराई सराहनीय है। उनसे बातचीत एक सार्थक अनुभव रहा।” कंगना रनौत ने कहा, “यह मंदिर एक दिव्य और शांत वातावरण से भरपूर है। यहां की ऊर्जा आत्मा को भीतर से छू जाती है। मैं जब भी बेंगलुरु आऊंगी, इस मंदिर में ध्यान लगाने जरूर आऊंगी।”
कंगना की यह यात्रा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की गहराई को सामने लाती है, और आत्म-जागरूकता की दिशा में प्रेरित करती है।