मुंबई : क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए SoBo मुंबई फाल्कन्स की आधिकारिक जर्सी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्हें टीम का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया गया। यह आयोजन टीम की औपचारिक लॉन्चिंग के साथ-साथ एक नए अध्याय की शुरुआत भी थी, क्योंकि टीम के मालिक अमित एच गढ़ोके ने मोटरस्पोर्ट्स में छह सफल वर्षों के बाद अब क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है। कपिल देव युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने और उनमें अनुशासन, जुनून और उत्कृष्टता की भावना भरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टीम में अंगकृष रघुवंशी, हर्ष रामनाथ अघव, कुश राजेश कारिया, साई गणेश चव्हाण और निशित महेन्द्र बल्ला जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि श्रेयस अय्यर को टीम का आइकन खिलाड़ी नियुक्त किया गया है। इवेंट का आयोजन Effectstech और पीआर संजय भूषण पटियाला द्वारा किया गया।