केजरीवाल ने किया दिल्ली के नए सीएम का ऐलान, आतिशी संभालेंगी दिल्ली की कमान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को अपने स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को आआपा विधायकों ने स्वीकार कर लिया। आआपा नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में आतिशी को आमराय से नेता चुन लिया गया। केजरीवाल आज अपना इस्तीफा देंगे।

आतिशी ने कहा कि मैं सबसे पहले अरविंद केजरीवाल को इसके लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने केजरीवाल को अपना गुरू भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं केजरीवाल के इस्तीफे से दुखी हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर अरविंद केजरीवाल को परेशान करने का भी आरोप लगाया।

इस दौरान आतिशी ने कहा कि आज मैं खुश भी हूं और दुखी भी। दुख इसलिए कि मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। एक ऐसा आदमी जो अपनी IRS की नौकरी छोड़कर सेवा के लिए राजनीति में आया। उन्होंने कहा कि ऐसे ईमानदार आदमी पर बीजेपी ने झूठे केस किए किए गए। दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और वो नाम है अरविंद केजरीवाल। आतिशी ने कहा कि मैं एक साधारण परिवार से हूं। अगर मैं किसी और पार्टी में होता तो शायद मुझे चुनाव का टिकट भी नहीं मिलता। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा किया, मुझे विधायक और मंत्री बनाया और आज मुझे सीएम की जिम्मेदारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.