खालसा, श्याम लाल और डीयू एलुमना पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी में जीते

नई दिल्ली। श्याम लाल कॉलेज, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के चौथे दिन जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज ने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए हंसराज कॉलेज को 3-1 से मात दी। प्रत्युष सिंह जग्गी, हर्ष और मनमोहन ने एक-एक गोल किया। हर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 2-1 से हराया। खालसा कॉलेज के लिए रुशिल और विपिन ने गोल किए। किरोड़ी मल कॉलेज के लिए सहान सिंह ने गोल किया। खालसा कॉलेज के सागर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम ने भारती कॉलेज को 8-0 से रौंदा।
नीलम ने हैटट्रिक सहित तीन, जेहरा ने दो और मीना, मंजू और संगीता ने एक एक गोल किया।
भारती कॉलेज की खुशी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.