लावा ने लॉन्च की Storm Series: ₹10,000 से कम में दमदार 5G स्मार्टफोन

नई दिल्ली।  घरेलू मोबाइल ब्रांड लावा इंटरनेशनल ने अपनी नई Storm Series के तहत दो पावरफुल स्मार्टफोन Storm Play और Storm Lite लॉन्च किए हैं। ये दोनों फोन युवाओं के लिए बनाए गए हैं, जो तेज रफ्तार और शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद रखते हैं। Storm Play दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज जैसी प्रीमियम टेक्नोलॉजी ₹10,000 से कम कीमत में मिल रही है। इसकी कीमत ₹9,999 है। Storm Lite भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर ₹8,000 से कम कीमत में दिया गया है। यह फोन Android 15, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7,999 है।

दोनों फोन Amazon पर उपलब्ध होंगे और इनमें मिलेगा बिना विज्ञापन व ब्लोटवेयर के क्लीन Android अनुभव, एक Android अपग्रेड और दो साल की सिक्योरिटी अपडेट। साथ ही, लावा देगा Free Service@Home सुविधा पूरे भारत में।

Leave a Reply

Your email address will not be published.