दरभंगा। भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पद्मविभूषण रामविलास पासवान का मिथिला से अगाध प्रेम रहा है। भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए इन्होंने मिथिला के विकास के लिए कई काम किए। मिथिला के लोगों में आज भी उनकी बेहतर यादें हैं, जो कई मौकों पर आपसी बातचीत में जाहिर होती है।
लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के युवा राष्ट्ीय उपाध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा ने इन बातों का उल्लेख करते हुए बताया कि 5 जुलाई को लोजपा क संस्थापक अध्यक्ष पद्मविभूषण रामविलास पासवान की जयंती है। पूरे देश में उनके चाहने वाले इस दिन को मनाते हैं।
डॉ विभय कुमार झा ने बताया कि हाजीपुर में हमारे वर्तमान अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान पहुंच रहे हैं। यहां मुख्य कार्यक्रम होगा। लाखों की संख्या में लोजपा के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। मिथिला से भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अपने नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए इस आयोजेन में पहुंच रहे हैं।

