नई दिल्ली। लुब्रिज़ोल कॉर्पोरेशन ने भावना बिन्द्रा को मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया, मिडल ईस्ट एण्ड अफ्रीका नियुक्त किया है। अपनी नई नियुक्ति में भावना बिन्द्रा लुब्रिज़ोल के विकास के लक्ष्यों को पूरा करने में योगदान देंगी।
मैनुफैक्चरिंग उद्योग में दो दशकों से अधिक अनुभव तथा जानी मानी कंपनियों जेसे रेहाउ एवं क्युमिन्स इंडिया के साथ काम करने के बाद भावना अपने नेतृत्व एवं विशेषज्ञता का उपयोग कर क्षेत्र में लुब्रिज़ोल के विकास में योगदान देंगीं।
लुब्रिज़ोल आईएमईए मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में भावना कंपनी की आईएमईए टीम का नेतृत्व करेंगी, तथा लुब्रिज़ोल एवं इसके उपभोक्ताओं के लिए क्षेत्रीय विकास में योगदान देंगी। भावना लुब्रिज़ोल के लीडर्स के साथ काम करते हुए क्षेत्र के उपभोक्ताओं, आपूर्तिकर्ताओं एवं हितधारकों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने में योगदान देंगी। वे पुणे, भारत में नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पर निगरानी रखेंगी, जो रीजनल हब के रूप में काम करते हुए क्षेत्र में लुब्रिज़ोल की क्षमता बढ़ाने में योगदान देगा।
लुब्रिज़ोल का भारत, मध्यपूर्व और अफ्रीका में सफलता का लम्बा इतिहास है, हमें विश्वास है कि हम इन क्षेत्रों में अपने उपभोक्ताओं और साझेदारों के साथ अपने रिश्तों को सशक्त बना सकेंगे।’’ जेटी जोन्स, एसवीपी, हाई ग्रोथ रीज़न्स, लुब्रिज़ोल ने कहा। ‘‘इस क्षेत्र में अपार प्रतिभा है और हम इस क्षेत्र में अपनी टीम एवं फुटप्रिन्ट का विस्तार करने के लिए प्रयासरत हैं।’’
यह नियुक्ति क्षेत्र में लुब्रिज़ोल की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देगी, जिसके तहत भारत में 150 मिलियन डॉलर के निवेश शामिल है। इसमें विलायत, भारत में आधुनिक सीपीवीसी रेज़िन प्लांट होगा, जो 2025 में संचालन शुरू होने के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सीपीवीसी रेज़िन प्लांट होगा।

