महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने बताया कि समारोह में समाजसेवा के लिए बेटी सुरक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता शर्मा, रमा फाउंडेशन की अमृता नारायण, महिला उत्थान मंडल की रूपा गुप्ता, प्रबुद्ध सेवा संस्था की शुकुन बौद्ध, शुभारंभ फाउंडेशन की मंजू सिंह, कानून के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए सिविल जज रुचि भाटी, इंदू नागर, पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राष्ट्रीय जनमोर्चा की प्रधान सम्पादक व शिक्षाविद डॉ. कमलेश भारद्वाज, रोजगार के क्षेत्र में काम रही आईटीआई की चेयरपर्सन इंदू गोयल, खेल में अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता नागर, राजनीति के क्षेत्र से दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित, पर्यावरण के लिए काम कर रही कु. विदुषी, चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़ी वरिष्ठ प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रिचा त्यागी, शिक्षा के क्षेत्र में दिशा वाकेशेनल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट की विमलेश कुमारी और थाना इकोटेक (तृतीय) प्रभारी अनिता चौहान को ‘महिला उन्नति अवार्ड-2019’ से नवाजा गया।
महिला उन्नति अवार्ड-2019 से 17 महिलाएं सम्मानित
गौतमबुद्धनगर। महिला उन्नति संस्था द्वारा नालेज पार्क स्थित मंगलमय इंस्टीट्यूट हाल में प्रथम स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर विभिन्न विधाओं से जुड़ी 17 महिलाओं को ‘महिला उन्नति अवार्ड-2019’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महिला उन्नति संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार भाटी ने किया। उन्होंने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दुस्थान समाचार के सहायक संपादक वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन उपस्थित रहे। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने बच्चन का फूल-मालाओं से स्वागत किया। शाल ओढ़ाकर, पगड़ी बांधकर और प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा अन्य अतिथियों उमा त्रिपाठी और डॉ एसके शर्मा का भी स्वागत-सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए पत्रकार डॉ कमलेश भारद्वाज ने कहा कि समाज नारियों को कभी निर्बल समझने की भूल न करे। महिलाएं पहले भी संशक्त थीं और आज भी हैं। उन्होंने महिलाओं की उन्नति के लिए महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारियों की तारीफ की। बेटी सुरक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता शर्मा और महिला उन्नति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल वर्मा ने भी महिलाओं के उत्थान के बारे में विस्तार से बात की। साथ ही डॉ वर्मा ने इस मौके पर आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया ।

