मेकमायट्रिप ने लॉन्च किया जेनरेटिव एआई ट्रिप असिस्टेंट ‘मायरा’

नई दिल्ली। भारत की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमायट्रिप ने ट्रैवल प्लानिंग को सरल और संवादात्मक बनाने के लिए जनरेटिव एआई-संचालित ट्रिप असिस्टेंट ‘मायरा’ लॉन्च किया है। यह नया असिस्टेंट यूजर्स को यात्रा की खोज से लेकर बुकिंग और बाद की सहायता तक हर चरण में मदद करेगा। मायरा वॉयस और टेक्स्ट दोनों के ज़रिए बातचीत कर सकती है और फिलहाल हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध है। मायरा यात्रियों को व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार सटीक सुझाव देती है। उदाहरण के लिए, “3,500 रुपये में उदयपुर में होटल” या “बच्चों के साथ अगस्त में कहां जाएं” जैसे सवालों का भी जवाब देती है। यह पूरी यात्रा को प्रेरणा से लेकर बुकिंग तक एक ही संवाद में पूरा करने की सुविधा देती है। यह लॉन्च भारत में एआई-संचालित स्मार्ट ट्रैवल का नया युग शुरू करता है।

मेकमायट्रिप के ग्रुप सीईओ राजेश मागो ने कहा कि यह लॉन्च डिजिटल रूप से वंचित लोगों को भी ट्रैवल बुकिंग में मदद करेगा। वहीं, ग्रुप सीटीओ संजय मोहन ने इसे कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी प्रोजेक्ट बताया। आने वाले समय में इसमें और भारतीय भाषाओं, इमेज व वीडियो-आधारित सर्च और सेमांटिक क्षमताएं जोड़ी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.