बेनीपुर (दरभंगा)। पूरा देश 74वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बना रहा है। जगह जगह ध्वजारोहण हुआ। देश की स्वतंत्रता और अखण्डता की रक्षा करने में कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के राष्ट्ीय अध्यक्ष व भाजपा नेता विभय कुमार झा ने आज बेनीपुर अनुमंडल के हरिपुर गांव का दौरा किया। यहां कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कैप्टन दिलीप कुमार झा के जन्मभूमि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
भाजपा नेता विभय कुमार झा ने कहा कि मिथिला की माटी ऐतिहासिक है। यहां के सपूतों ने अपना बलिदान देकर देश की अखण्डता और स्वतंत्रता की रक्षा की है। ऐसे ही वीर सपूत को नमन करने के लिए आज पटना से बेनीपुर पहुंचा। बेनीपुर अनुमंडल का हरिपुर गांव शहीद कैप्टन दिलीप कुमार झा की जन्मभूमि है। आज उनके घर पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए कैप्टन के पिता श्री नथुनी झा जी ने शहीद के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने अपना घर को शहीद को समर्पित कर दिया है। मानिए, अब यह घर नहीं, बल्कि तमाम हिन्दुस्तानियों के लिए तीर्थस्थल बन गया है।
74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद कैप्टन दिलीप कुमार झा जी को दी श्रद्धांजलि
विभय कुमार झा ने कहा कि इस अवसर पर हमारे साथ दरभंगा जिला के भाजपा नेता श्री सोनू ठाकुर जी रहे। हमने शहीद से जुडी एक एक चीजों को देखा और समझा। उनके पिता के संस्मरण सुने। आज हमारा रोआं-रोआं शहीद कैप्टन दिलीप कुमार झा को विनम्र श्रद्धा सुमन ज्ञापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बेनीपुर में बाढ से कई गांव प्रभावित हैं। मैं लगातार अपने साथियों से यहां की जानकारी लेता रहा हूं। आज मैं द्विदिवसीय दौरा पर बेनीुपर आया हूं। कई गांव जाकर वहां की वास्तविक स्थिति का जायजा लूंगा, उसके बाद राज्य सरकार से अनुरोध करूंगा कि इन गांवों में समुचित सुविधाएं बहाल की जाए।

