नई दिल्ली। मेकअप करना तो पसंद है आपको, लेकिन आप चाहती हैं कि ब्रश का स्ट्रोक चेहरे को बनावटी नहीं नेचुरल सुंदर दिखाए। ऐसा दो ही सूरतों में यह संभव है। एक तो मेकअप कम से कम किया हो व दूसरा प्राकृतिक तत्वों युक्त मिनरल कॉस्मेटिक। यानी सुंदरता के साथ सेहत को आप अधिक तरजीह देते हैं तो मिनरल मेकअप का प्रयोग आपके लिए बेहतरीन है।
ब्यूटि एक्सपर्ट ऋचा अग्रवाल बताती हैं , ‘मिनरल मेकअप में युक्त कॉस्मेटिक पौधों के तत्वों और मिनरल पिगमेंट से बनते हैं। यही वजह है कि यह त्वचा के लिए हानिकारक नहीं होते। इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल नहीं होते, साथ ही अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या मुंहासे ज्यादा हैं तब भी मिनरल युक्त सौंदर्य प्रसाधन नुक्सान नहीं पहुंचाएंगे और आपकी त्वचा मेकअप के बाद भी सांस ले सकेगी। इसके अलावा यह आपके चेहरे को तेज धूप से भी बचाते हैं और इसमें एंटी-एजिंग पदार्थ होते हैं जिससे त्वचा खराब नहीं होती। यह भी जरूरी नहीं कि इस तरह के मेकअप के लिए आपको हमेशा पार्लर ही जाना हो, आप इसे घर पर भी कर सकती हैं। बस इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे –
सफाई से करें शुरुआत
मेकअप की शुरुआत चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इसके लिए डीप-क्लिंजिंग मास्क का प्रयोग करें। अगर आपकी त्वचा तैलीय या संवेदनशील है तब मास्क की परत को खींचकर ना उतारें। आप चाहें तब एंटी-बैक्टीरियल फेसवॉश का भी प्रयोग कर सकते हैं।
खो ना जाए नमी
धोने के बाद अपने चेहरे पर अच्छी तरह मॉश्चराइजर का प्रयोग करें। चाहे आपकी त्वचा वैहृसी भी हो, लेकिन इसे मॉश्चराइजर तैलीय त्वचा को ड्राई और शुष्क त्वचा को मुलायम बनाता है। इसे लगाने के बाद कुछ देर रुवेंहृ, जिससे आपकी त्वचा इसे सोख सके।
कम है काफी
अपने चेहरे पर मेकअप की पतली परत लगाएं, क्योंकि जरूरत से ज्यादा मेकअप अच्छा नहीं लगता। इसलिए चेहरे पर मेकअप की दो परतें काफी है।
नींव हो बेहतर – अपने लिए मिनरल फाउंडेशन चुने जो आपकी त्वचा के रंग से मेल खाती हो। चेहरे पर हल्के और न्यूट्रल रंगों का प्रयोग करें। इससे चेहरे पर ताजापन झलकेगा। फाउंडेशन लगाने के लिए बड़े और नरम ब्रश का प्रयोग करें। इसे चेहरे पर घुमाते हुए लगाएं। जरूरत से ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं और लगाने के बाद चेहरे को थोड़ी देर छोड़ दें।
आंखों की मस्ती
अपने लिए आईशैडो चुन रही हैं तब अवसर को ध्यान में रखें। मिनरल आईशैडो आराम से लगता है, इसलिए आप मिक्स-मैच करके भी इसका प्रयोग कर सकतीं हैं।
हो जाए ब्लश
ब्लश के लिए पैहृन-ब्रश का प्रयोग करें। इस ब्रश को अपने चेहरे पर नीचे से ऊपर की दिशा में हल्के से पेहृरें। साथ ही आइब्रो पेंसिल की बजाए ब्रो-डस्ट के लिए डुअल शैडो लाइनर ब्रश का प्रयोग करें जिससे की आपका चेहरा नेचुरल दिखेगा।
ब्रोंजर भी है बेहतर
वैसे मिनरल ब्रोंजर को आप किसी भी हिस्से में लगा सकती हैं जहां टैनिंग होने की संभावना होती है। इसके लिए पैहृन ब्रश का प्रयोग करें। इसके साथ पाउडर ब्रश के इस्तेमाल से आप अपने गले और चेहरे की रंगत को एक सामान कर सकती हैं।
पूरा करें रंगत
आखिर में पैहृन-ब्रश या बड़े पाउडर ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर मिनरल सेटिंग पाउडर लगाए और कोई भी हिस्सा ज्यादा ना लगे। इसके बाद लिप-लाइनर और लिपस्टिक से चेहरे को पूरा करें।
ट्रायल हो जाए
मिनरल मेकअप प्राकृतिक हैं, अगर आप कुछ नया खरीद रही हैं तब उसे पहले अपने हाथों के ऊपरी हिस्से पर लगा कर जरूर देखें।
इनपुट – क्लिओपेट्रा स्पा एंड सैलून की ऋचा अग्रवाल, ब्यूटी एक्सपर्ट

