सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ की अहम बैठक, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता है और इसे ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने प्रेस सेवा पोर्टल, इंडिया सिने हब और WAVES बाज़ार जैसे पहलुओं की सराहना की।

सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने क्षेत्रीय मीडिया के अवसरों और चुनौतियों पर विचार साझा किए। सम्मेलन में राज्यों से आग्रह किया गया कि वे प्रेस सेवा पोर्टल को प्रभावी रूप से लागू करें और फिल्म परमिट्स के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को अपनाएं।

अरुणाचल प्रदेश की ओर से चोव बिलासेंग नामचूम ने प्रतिनिधित्व किया। यह बैठक देश में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.