मां जानकी मंदिर से महकेगा मिथिला : डॉ धनंजय गिरि

पटना/नई दिल्ली। आठ अगस्त का दिन मिथिला ही नहीं, पूरे देश के लिए अब विशेष हो गया। सीतामढ़ी के पुनौराधा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूरे विधि विधान से जगत जननी मां सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास किया है। मां सीता के प्रकाट्य स्थल पर यह भव्य मंदिर बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनौराधाम में मां सीता मंदिर की आधारशिला रखी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता डॉ धनंजय गिरि का कहना है कि के आज का दिन मिथिला और पूरे बिहार के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं। गलियां सजी हैं, ढोल-नगाड़ों की गूंज है, और हर चेहरे पर एक ही भाव कृ मां सीता का स्वागत। मां-बहनें मंगलगीत गा रही हैं, युवा जोश से लबरेज हैं, और बुजुर्गों की आंखों में गर्व और संतोष की चमक है। यह सिर्फ मंदिर का शिलान्यास नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण है। बिहार सरकार ने 1000 करोड़ से ज्यादा की राशि जानकी मंदिर बनाने के लिए और उसके जमीन अधिग्रहण के लिए दिया है।

एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता डॉ धनंजय गिरि ने कहा है कि पुनौराधाम में बन रहा है भव्य-दिव्य-नव्य मां जानकी मंदिर, जो न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत, पर्यटन और विकास का नया अध्याय भी लिखेगा। मिथिला की धरती, जिसे देवी सीता का जन्मस्थल माना जाता है, अब दुनिया के सांस्कृतिक नक्शे पर और भी प्रखर रूप से उभरेगी।

कई प्रसंगों का उल्लेख करते हुए भाजपा नेता डॉ धनंजय गिरि ने कहा कि यह मंदिर केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, मर्यादा और मातृशक्ति का प्रतीक होगा। यहां हर भक्त के कदम के साथ आशीर्वाद की गूंज होगी, हर दीवार पर इतिहास की कहानी होगी, और हर कोने से मां जानकी के स्नेह की अनुभूति होगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक विमर्श अपनी जगह है, लेकिन सच यह है कि मां सीता के नाम पर एकजुट बिहार आज उत्सव मना रहा है। जब परंपरा और विकास साथ कदम बढ़ाते हैं, तो नतीजा यही होता है – भक्ति का उल्लास और भविष्य की उम्मीद का संगम।

Leave a Reply

Your email address will not be published.