मुंबई। पीढ़ियों से दर्शकों को जोड़ने वाली प्रभावशाली कहानियाँ प्रस्तुत करने के लिए प्रसिद्ध सोनी सब अब भारतीय टेलीविज़न के सबसे बड़े महागाथाओं में से एक लेकर आ रहा है—अपनी आगामी पौराणिक गाथा—महागाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय। यह भव्य प्रस्तुति देवताओं के सबसे शक्तिशाली परिवार की अद्भुत यात्रा को सामने लाएगी—भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश और कार्तिकेय की अनकही कथा। इसके केंद्र में है माता-पिता का ज्ञान, दो भाइयों की यात्राएँ और एक ऐसे परिवार की भावनाएँ, जिनके संघर्ष हर घर के अनुभवों से मेल खाते हैं।
इस भव्यता को और बढ़ाते हुए, चर्चित अभिनेता मोहित मलिक भगवान शिव की पूजनीय भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। दर्शकों ने अब तक उन्हें सृष्टि के संहारक और परिवर्तनकारी के रूप में पूजा है, लेकिन गणेश कार्तिकेय के जरिए भगवान शिव का एक और अंतरंग रूप भी उजागर होगा—एक पिता और पति के रूप में, जो अपने दिव्य कर्तव्यों को परिवार की जटिलताओं के साथ संतुलित करते हैं। एक अभिभावक के रूप में वे मार्गदर्शक भी हैं और मौन दर्शक भी, जो देखते हैं कि उनके पुत्र जिम्मेदारी, प्रेम और अपनापन किस प्रकार अपनाते हैं।
भगवान शिव की भूमिका निभाने को लेकर मोहित मलिक ने कहा, “गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव का किरदार निभाना मेरे लिए परम सम्मान की बात है। शिव एक ऐसे देवता हैं जिन्हें उनकी शक्ति और करुणा के लिए पूजा जाता है, लेकिन इस भूमिका को लेकर मुझे सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का है कि शो उन्हें केवल देवता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक पिता, पति और मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत करता है। यह शो इस विचार का उत्सव मनाता है कि परिवार हर यात्रा की नींव है—यहां तक कि देवताओं के लिए भी। मुझे बेहद सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है कि मैं दर्शकों के सामने भगवान शिव का यह गहन और बहुआयामी रूप प्रस्तुत कर पा रहा हूँ।”
भव्य दृश्यांकन, कालजयी कथानक और सशक्त अभिनय के साथ, गणेश कार्तिकेय
हर पीढ़ी के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने का वादा करता है। देखना न भूलें गणेश कार्तिकेय,
जल्द ही केवल सोनी सब पर

