Love on TV, एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स3 में देखें Broad view of Love, 6 मार्च से हर शनिवार रात 7 बजे से एमटीवी पर

नई दिल्ली। लव भी कितना अजीब होता है। किसी स्पेशल की चाहत में बेचैन रहता है। और मिलते ही उसके में डूब जाता है। यह जादू किसी की खूबसूरती या सीरत का नहीं प्योर लव का है।

 

एमटीवी स्प्लिट्सविला में लव…लव

एमटीवी स्प्लिट्सविला में एक बार फिर प्यार की सरगर्मी है। प्यार, संबंधों और बीच की हर चीज की धारणाओं को परिभाषित करते हुए सबसे अलग ट्विस्ट के साथ एमटीवी चैनल ने मार्की डेटिंग रियल्टी शो, एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स3 को-पॉवर्ड बाय फिलिप्स हेयर केयर, मैनफोर्स, डेनवर डियोड्रंट्स एवं ओएनएन पोलोज एंड टीज के 13वें एडिशन के साथ वापस आ गया है।

 

लव और लव देखें 6 मार्च से

6 मार्च से हर शनिवार शाम 7 बजे प्रसारित होने वाला यह नया सीजन पहली बार ‘प्यार के दो पक्षों’ को दिखाकर रोमांस, एडवेंचर, पैशन आदि का तड़का प्रस्तुत करेगा। पूवर आईलैंड्स, केरला के स्थानीय लोगों के बीच सही वादियां और सही वातावरण में फिल्माया गया, एमटीवी स्प्लिट्सविला में 9 लड़के और 12 लड़कियां प्यार की खोज में एक नहीं, बल्कि दो अलग अलग विलाः सिल्वर और गोल्ड में अपने सफर पर निकलेंगे। सिल्वर विला में प्रतियोगी सभी लेबल फाड़कर किसी भी प्रतिबद्धता या ‘‘टैग’’ के दायरे के बाहर संबंध तलाशेंगे, गोल्ड विला सुनिश्चित करेगा कि प्रतिबद्धता सबसे प्रमुख है! एक जगह प्यार शरारती होगा, तो दूसरी जगह यह शिष्ट होगा।

 

होस्ट हैं रणविजय सिंह और सनी लियोनी

रणविजय सिंह और सनी लियोनी सातवीं बार इस शो की मेजबानी कर रहे हैं। एक और दिलचस्प सफर के साथ ‘आधुनिक प्यार’ की खोज कर रहे हैं। सभी 13वां सीजन शुरू करने के लिए तैयार हैं। रनविजय सिंह ने कहा, ‘‘पिछले सालों में एमटीवी स्प्लिट्सविला दर्शकों को बहुत पसंद आया है। इसने युवाओं के दिल और दिमाग में अपनी एक मजबूत स्थिति बना ली है। नई थीम्स और चुनौतियों के साथ विविध प्रतियोगी हर सीजन प्यार के विभिन्न परिदृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं। मेरा मानना है कि यह विविधता शो को आगे बढ़ाती है और जनरेशन जैड को आकर्षित करती है। हम शो को मिले प्यार व समर्थन के लिए अपने फैंस को धन्यवाद देते हैं। सनी और मैं एक और यादगार सीजन के लिए आशान्वित हैं।’’

 

डेटिंग और लव व्यू की न्यू डेफिनेशन है यह शो – सनी लियोनी

खूबसूरत एवं आकर्षक सनी लियोनी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि स्प्लिट्सविला शो ने जनरेशन जैड के लिए डेटिंग और संबंधों को बिल्कुल अलग तरह से परिभाषित किया। रणविजय और मैं इस सीजन सबसे जीवंत एवं उत्साही लोगों को देखेंगे और प्यार तलाशने के उनके सफर में उनका मार्गदर्शन करेंगे। हम एमटीवी स्प्ल्पिट्सविला एक्स3 के एक और रोचक सफर की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं। इस साल की थीम काफी कुछ लेकर आई है और दर्शकों की दिलचस्पी बनाकर रखेगी। हम एक और रोमांचक एडिशन के लिए तैयार हैं।’’

 

दिसंबर 2020 में हुई थी शुरुआत

एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स3 की शुरुआत दिसंबर में पहले लाइव ऑडिशंस के साथ हुई थी। इसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। इसमें खूबसूरत सुंदरी नेहा धूपिया और विद्या मलवड़े ने प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाया। ऑनलाइन ऑडिशंस में सबसे आगे रहते हुए मुंबई की समृद्धि जाधव और व्योमेश कॉल शो में पहुंचे और अब वो कंपैटिबिलिटी की अंतिम प्रतियोगिता में अन्य प्रतियोगियों से प्रतिस्पर्धा करेंगे। गोल्ड बनाम सिल्वर – संघर्ष शुरू होने वाला है। अब समय आ गया है, जब आपको 6 मार्च, शाम 7 बजे से एमटीवी पर एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स3, को-पॉवर्ड बाय फिलिप्स हेयर केयर, मैनफोर्स, डेनवर डियोड्रंट्स एवं ओएनएन पोलोज एंड टीज के साथ अपना पक्ष चुनना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.