नौवें दल ने हनुमान घाट पर किया गंगा स्नान, बीएचयू में आयोजित एकेडमी क्रार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

वाराणसी। काशी तमिल संगमम् में तमिलनाडु से आए नौवें दल ने शुक्रवार की सुबह हनुमान घाट पर स्नान किया। उसके उपरांत हनुमान घाट स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन पूजन किया। हनुमान घाट स्थित सुब्रह्मण्य भारती के घर पर उन्हें ले जाया गया । जहां पहुंच कर अतिथियों ने खुशी जाहिर की । उसके उपरांत बीएचयू में तमिल से आए प्रोफेशनल ग्रुप के लोग एकेडमिक कार्यक्रम शामिल होंगे।

तमिलनाडु से आए प्रोफेशनल ग्रुप को सारनाथ पर्यटक क्षेत्र में भ्रमण कराया जायेगा। जहां पर वह भगवान बुद्ध से जुड़े विभिन्न मंदिरों एवं धरोहरों का दर्शन किए उसके उपरांत सारनाथ में स्थित म्यूजियम को भी घुमाया गया जहां पर अशोक स्तंभ स्थापित है।

शाम के समय तमिलनाडु से आए प्रोफेशनल ग्रुप को काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे जहां पर विभिन्न कलाओं का मंचन किया जाता है उत्तर और दक्षिण की संस्कृति का आदान-प्रदान होता है और एक बड़ी ही खूबसूरत शाम में लोग सांस्कृतिक और आधुनिक प्रस्तुतियों का दर्शन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.