नई दिल्ली। वसु संस्था द्वारा निर्जला एकादशी महाव्रत के उपलक्ष्य में हरी ऊं ज्वेलर्स प्रधान चौक, विकास नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम हरे हरे महामंत्र संकीर्तन एवं दही का शर्बत भोग प्रसाद वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कथावाचक श्री सुखदेव जी महाराज एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वसु संस्था के संस्थापक श्री आचार्य धनंजय तिवारी एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुकदेव जी महाराज द्वारा जमंत्रोच्चारण करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया और श्री ठाकुर जी को पूजनोपरांत दही शर्बत का भोग ,आरती और माहा मंत्र संकीर्तन जाप किया गया।
महाव्रत निर्जला एकादशी में आस पास के लोग बढ़ चढ़ कर भाग लिया और दोपहर 2 बजे से सायं 7बजे तक प्रसाद वितरण किया गया।और इस कार्यक्रम को सुन्दर बनाने के लिए वसु संस्था के उपाध्यक्ष श्री शिवजी गुप्ता जी ने अपना अथक प्रयास से सभी सदस्यों को साथ लेकर और समर्पण भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया।

