बिहार में फिर बनेगी नीतीश सरकार, NDA विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता — कल गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ समारोह

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही उनके 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। 20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में वे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन के अन्य दलों के मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रशासन शपथ ग्रहण को लेकर व्यापक तैयारियों में जुटा है।

जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश फिर बने नेता

इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार के पटना आवास पर हुई जदयू विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक के बाद जदयू सांसद संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नीतीश कुमार को बधाई दी।
उधर, भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया।

बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत

2025 के चुनाव में NDA ने प्रचंड जीत दर्ज की।
243 में से 202 सीटें जीतकर गठबंधन ने तीन-चौथाई से भी अधिक बहुमत हासिल किया। यह दूसरी बार है जब NDA ने 200 से अधिक सीटें जीतीं — इससे पहले 2010 में 206 सीटों का रिकॉर्ड बना था।

NDA का सीट बंटवारा:

भाजपा — 89 सीटें

जदयू — 85 सीटें

लोजपा (रामविलास) — 19 सीटें

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा — 5 सीटें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा — 4 सीटें

विपक्ष का प्रदर्शन कमजोर

विपक्षी महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया।

राजद — 25 सीटें

कांग्रेस — 6 सीटें

CPI (ML) — 2 सीटें

IIP — 1 सीट

CPI (M) — 1 सीट

इतिहास रचती इस जीत और राजनीतिक स्थिरता के बीच अब बिहार एक नई सरकार के गठन की ओर बढ़ रहा है। Tomorrow गांधी मैदान में होने वाला शपथ समारोह राज्य की नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.