मुंबई।मशहूर टीवी और ओटीटी निर्माता से उद्यमी बनी निवेदिता बसु और सेलिब्रिटी ज्योतिषी व कहानीकार सौरीश शर्मा (रिम्मीजी) ने एक अनोखा पॉडकास्ट “व्हाट्स योर कॉलिंग” लॉन्च किया है।यह पॉडकास्ट पारंपरिक बातचीत से हटकर, जीवन की व्यक्तिगत कहानियों को ज्योतिषीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ता है, जिससे मेहमानों और श्रोताओं को आत्मीय और प्रेरणादायक अनुभव मिलता है। टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक अनुभव रखने वाली निवेदिता (क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी ज़िंदगी की, अतरंगी टीवी, हरि ओम ऐप, मिलर हाउस) बातचीत को सहजता और गहराई से भर देती हैं। निवेदिता कहती हैं, “यह पॉडकास्ट सिर्फ़ बातचीत नहीं है, बल्कि नए रिश्ते बनाने और अवसरों को जोड़ने का जरिया है। हम चाहते हैं कि हर एपिसोड एक सार्थक यात्रा बने।”
वहीं बिग बॉस 16 में लोकप्रियता हासिल करने वाली रिम्मीजी हर एपिसोड में ज्योतिषीय मार्गदर्शन देती हैं, जिससे बातचीत को एक नया दृष्टिकोण मिलता है। रिम्मीजी बताती हैं, “हम चाहते हैं कि श्रोता और मेहमान दोनों यह समझें कि उनके जीवन की घटनाओं के पीछे क्या कारण हैं और भविष्य में क्या संभावनाएं हो सकती हैं।”
“व्हाट्स योर कॉलिंग” सिर्फ एक पॉडकास्ट नहीं, बल्कि आत्म-खोज, आध्यात्मिकता और सच्चे संवादों की ओर एक कदम है।

