नई दिल्ली। ग्लोबल आइकन नोरा फतेही ने इंटरनेशनल आर्टिस्ट रेवान्नी के साथ अपने अपकमिंग गाने ‘ओ मामा टेटेमा’ का पहला लुक शेयर किया है। इस हाई-एनर्जी पोस्टर में नोरा देसी ग्लैमर और अफ्रीकी स्टाइल में नज़र आ रही हैं। यह गाना एक अफ्रीकी-भारतीय म्यूज़िकल फ्यूज़न होगा, जिसमें नोरा की आवाज़ और श्रेया घोषाल की मधुर गायकी शामिल है। गाने में नोरा और रेवान्नी की जोड़ी जबरदस्त केमिस्ट्री और ग्लोबल अपील दिखा रही है। यह ट्रैक 9 अगस्त को रिलीज़ होगा और समर सीज़न का बड़ा हिट बनने की उम्मीद है। नोरा की यह प्रस्तुति उनके पिछले इंटरनेशनल हिट के बाद एक और क्रॉस-कल्चरल धमाका साबित हो सकती है।

