बिहार में अब हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली, CM नीतीश ने किया संवाद

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा अब लागू हो चुकी है।

कार्यक्रम में सुपौल, नालंदा, मुजफ्फरपुर और गया की महिला उपभोक्ताओं ने बताया कि इस योजना से हुई बचत को वे शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू खर्चों में उपयोग कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग 1.89 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में बिजली की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन अब गांव-गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। जुलाई से सभी योग्य उपभोक्ताओं के बिल में यह राहत लागू कर दी गई है। उन्होंने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं को इसका लाभ देने की नई योजना का भी ऐलान किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी संबोधन किया, जबकि सभी जिलों से लाखों लोग ऑनलाइन जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published.