उमर अब्दुल्ला बोले – “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एक भव्य प्रतीक, सरदार पटेल के लिए सच्ची श्रद्धांजलि”

केवड़िया (गुजरात)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दौरे के दौरान गहरी प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी इतना शानदार होगा, मुझे इस बात का एहसास नहीं था। सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें हम लौह पुरुष के नाम से जानते हैं, के लिए यह सही मायने में एक श्रद्धांजलि है।”

उमर अब्दुल्ला ने इसे “नए भारत की एक बड़ी पहचान” बताते हुए कहा कि यह स्मारक केवल ऐतिहासिक विरासत नहीं, बल्कि एक प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट करने में सरदार पटेल की भूमिका अमूल्य थी और यह प्रतिमा उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

गौरतलब है कि नर्मदा जिले के केवड़िया में स्थित यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है और राष्ट्रीय एकता की भावना को जीवंत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.