भारतीय जनसंघ पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विनोद नगर मंडल में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

नई दिल्ली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज विनोद नगर मंडल के (शहरी केंद्र- बूथ नंबर 10,11,12,13) पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर 87 नंबर बूथ के पालक एवं 10 नंबर बूथ के अध्यक्ष श्री जगदंबा सिंह, शहरी केंद्र संयोजक एवं बूथ नंबर 13 के अध्यक्ष श्री योगेंद्र कुमार पांडेय, 44 नंबर बूथ के पालक श्री शैलेंद्र झा के अतिरिक्त श्री अरुण उपाध्याय, श्रीमती शशिलता, श्री संजीव पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री जगदंबा सिंह ने कहा कि श्रद्धेय प. दीनदयाल उपाध्याय जी ने सदैव अंत्योदय यानी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करने पर जोर दिया। आज उन्हीं के बताये मार्ग पर श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार कार्य कर रही है। शहरी केंद्र संयोजक श्री योगेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि हम सभी को पंडित जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र एवं समाज के कार्य में अनवरत लगे रहना है। बूथ पालक श्री शैलेंद्र झा ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रद्धेय दीनदयाल जी के सपनों को साकार होता देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.