‘द कपिल शर्मा शो’ में कार्तिक आर्यन ने  की बातें

नई दिल्ली। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे चहेता कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ इस शनिवार एक और रोमांचक एपिसोड लेकर आ रहा है! इस खास एपिसोड में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के शानदार कलाकार नजर आएंगे, जिनमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, सुप्रिया पाठक, गजराज राव, शिखा तलसानिया, सिद्धार्थ रंदेरिया और अनुराधा पटेल शामिल होंगी। जबर्दस्त हंसी के हंगामे और मनोरंजन से भरी इस शाम में एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन होगा। एक मजेदार चर्चा के दौरान कार्तिक आर्यन एक दिलचस्प किस्सा बताएंगे कि उन्हें ‘सत्यप्रेम की कथा’ में रोल कैसे मिला। कार्तिक बताते हैं, “साजिद नाडियाडवाला को भूल भुलैया 2 बहुत पसंद आई थी, खासतौर से कियारा आडवाणी के साथ मेरी जोड़ी बहुत अच्छी लगी। इस फिल्म में ज्यादा रोमांटिक नहीं थे लेकिन रोमांस के कुछ पल जरूर थे। मुझे याद है जब वो कास्टिंग को लेकर पहली बार मुझसे मिले और मुझे लगता है कि वो कियारा से भी मिले थे, तब उन्होंने कहा था कि ‘भूल भुलैया 2’ हमारे लिए ‘बाज़ीगर’ की तरह है और हमारी यह फिल्म डीडीएलजे की तरह होगी। उन्होंने यह बड़ी बात कही थी, लेकिन मुझे यह सुनकर बहुत अच्छा लगा। अब मुझे बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.