Operation Sindoor की सफलता पर नारी शक्ति ने निकाली शौर्य अभिनंदन यात्रा, सैनिकों के अदम्य साहस को किया गया नमन

 

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” ( Operation Sindoor ) की उपलब्धि का उत्सव पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिणी दिल्ली के व्यस्ततम लाजपत नगर मार्केट में “शौर्य अभिनंदन यात्रा” का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसमाज/स्वयंसेवी संस्थाओं/एनजीओ/आरडब्ल्यूओ एवं अन्य संगठनों की महिलाओं के साथ-साथ लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
यह यात्रा देशवासियों को भारतीय सेना की वीरगाथा से परिचित कराने और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से निकाली गई। इसमें सर्वसमाज/स्वयंसेवी संस्थाओं/एनजीओ/आरडब्ल्यूओ एवं अन्य संगठनों की महिलाओं के साथ सेना के पूर्व सैनिक, शहीद परिवारों के सदस्य, छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान तिरंगे झंडे लहराते हुए देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस यात्रा में सर्वसमाज/स्वयंसेवी संस्थाओं/एनजीओ/आरडब्ल्यूओ एवं अन्य संगठनों की महिलाओं ने भजन गाते हुए भारत माता के जयकारों का विजय घोष भी किया।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमति मोनिका अरोड़ा जी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारी रणनीतिक क्षमता और सैनिकों के अद्वितीय साहस का प्रतीक है।”

इस कार्यक्रम में जैन साध्वी समता श्री व ब्रह्म कुमारी से जया बहन जी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि “यह यात्रा हमारे जांबाजों के सम्मान में एक छोटा-सा प्रयास है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अत्यंत साहसिक कार्य किए हैं।”
यात्रा के समापन पर सैनिक परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सर्व समाज की महिलाओं ने यह भी घोषणा की कि इस तरह की यात्राएं सभी स्थानों पर नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि युवाओं में राष्ट्रसेवा की प्रेरणा बनी रहे।

एक महिला ने बताया कि इस प्रकार की यात्राएं पूरे देश को एकात्मकता के सूत्र में बांधती हैं जो हमें राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.