नई दिल्ली। OPPO इंडिया ने भारत में OPPO K14x 5G के लॉन्च के साथ अपनी के-सीरीज़ की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाया। यह स्मार्टफोन पॉवर, परफॉर्मेंस और स्मूथनेस के लिए डिज़ाईन किया गया है। यह OPPO के पूरा दिन बेफिक्र उपयोग के वादे के साथ आता है। विद्यार्थियों, नौकरी की शुरुआत करने वालों, गेमर्स और किफायत पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया OPPO K14x 5G भारी उपयोग के साथ भी लंबे समय तक चलता है। यह रियल-टाईम मल्टीटास्किंग के साथ यूज़र्स को पूरा दिन केंद्रित और कनेक्टेड रहने में समर्थ बनाता है।
OPPO K14x 5G के 4GB+128GB वैरिएंट का मूल्य 14,999 रुपये और 6GB+128GB वैरिएंट का मूल्य 16,999 रुपये है। यह 16 फरवरी, 2026, दोपहर 12 बजे से OPPO ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। यह दो रंगों, आईसी ब्लू और प्रिज़्म वॉयलेट में आएगा। OPPO K14x 5G की प्रि-बुकिंग आज से शुरू होगी, जिससे यूज़र्स को यह डिवाईस खरीदने का अवसर समय से पहले ही मिल जाएगा। सेल के दिन इस स्मार्टफोन के 4GB और 6GB वैरिएंट्स पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और चुनिंदा बैंक ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके साथ 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। इस प्रकार सेल के दिन ये स्मार्टफोन क्रमशः 13,499 रुपये और 15,499 रुपये में उपलब्ध होंगे।
गोल्डी पटनायक, हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, OPPO इंडिया ने कहा, ‘‘OPPO के सीरीज़ भारत में लाखों ग्राहकों को बहुत पसंद आई है। यह किफायती मूल्य में लगातार विश्वसनीय परफॉर्मेंस, लंबे समय तक पॉवर और स्मूथ दैनिक अनुभव प्रदान करती है। OPPO K14x 5G के सीरीज़ की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। यह एक ऐसा स्मार्टफोन है, जो वास्तविक परिस्थितियों में पूरे दिन लगातार इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है। K14x स्मूथनेस पर हमारा फोकस प्रदर्शित करता है। यह लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लगातार पॉवर प्रदान करता है। यह क्वालिटी और मजबूत आफ्टर-सेल्स ईकोसिस्टम की OPPO की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। यह डिवाईस यूज़र्स को बिना धीमी पड़े पूरे दिन लगातार सपोर्ट प्रदान करने के लिए बनाई गई है।’’
अंशुमन भट्ट, हेड ऑफ ई-कॉमर्स ने कहा, ‘‘OPPO K14x 5G के लॉन्च के साथ हम यूज़र्स को के-सीरीज़ में भरोसेमंद पॉवर और एक लंबा समय तक चलने वाला स्मार्टफोन पेश कर रहे हैं। यह दैनिक इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। K14x जबरदस्त बैटरी, स्मूथ सिस्टम परफॉर्मेंस और रिफाईंड डिज़ाईन पेश करता है। यह स्मार्टफोन के सुगम अनुभव के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। ग्राहक आज से OPPO K14x को हमारे ई-कॉमर्स पार्टनर्स के माध्यम से प्रिबुक कर सकते हैं। हम भारत में ग्राहकों को यह नया स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए उत्साहित हैं।’’
पूरे दिन लगातार चलने वाली पॉवर
OPPO K14x 5G में 6500mAh की शक्तिशाली बैटरी लगी है, जो चार्जिंग की चिंता के बगैर स्मार्टफोन का पूरे दिन भारी उपयोग संभव बनाती है। यह दैनिक उपयोग की जरूरतों के अनुरूप भरोसेमंद पॉवर प्रदान करती है। 20.9 घंटे तक की स्क्रीन-ऑफ कॉलिंग, 17.6 घंटे तक के यूट्यूब वीडियो प्लेबैक और 16.1 घंटे तक गूगल मैप्स नैविगेशन तथा 12.1 घंटे तक की व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करती है। लंबे गेमिंग सत्र के दौरान भी OPPO K14x 5G लगातार स्थिर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इस पर 10.5 घंटे तक फ्री फायर, 9.4 घंटे तक बीजीएमआई खेला जा सकता है। यानी सुबह से रात तक इसे लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसके साथ 45वॉट की फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो डिवाईस को लगभग 23 मिनट में 1 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी है। OPPO K14x 5G को लंबा चलने के लिए बनाया गया है। यह 5 साल के ड्यूरेबल बैटरी डिज़ाईन के साथ आता है। यात्री 1,800 बार चार्ज होने के बाद भी इसकी 80 प्रतिशत ओरिज़नल बैटरी क्षमता सुरक्षित बनी रहती है। इसलिए यूज़र्स को लंबे समय तक भरोसेमंद पॉवर और मन की शांति मिलती है।
शानदार डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी के साथ प्रीमियम डिज़ाईन
OPPO K14x 5G व्यवहारिक दैनिक उपयोग के साथ दिखने में भी प्रीमियम है। इसकी स्लीक बॉडी केवल 8.61 मिमी मोटी है। इसका वजन लगभग 209-212 ग्राम है। इसलिए शक्तिशाली बैटरी और विशाल डिस्प्ले होने के बाद भी यह डिवाईस हाथों में आरामदायक महसूस होती है। इसका डिज़ाईन फ्लैगशिप लेवल से प्रेरित है। इसमें हाई-क्वालिटी का मेटलिक डेको कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। मैटलिक फ्रेम इसे प्रीमियम लुक और सॉलिड ग्रिप प्रदान करता है। कैमरा लेंस में एएफ कोटिंग दी गई है, ताकि पानी या फिंगरप्रिंट से इसका बचाव हो। इसलिए यह डिवाईस दैनिक उपयोग के दौरान बिल्कुल साफ रहती है। यह दो आकर्षक रंगों में आती है। आईसी ब्लू रंग आईस क्रिस्टल के ट्रांसल्युसेंट ग्लो से प्रेरित है। वहीं प्रिज़्म वॉयलेट डार्क मैटलिक अंडरटोन के साथ डीप वॉयलेट रंग को मिलाता है। OPPO K14x 5G में आधुनिक मैट टैक्सचर और लेयर्ड फिनिश प्रोसेस के माध्यम से ट्रेंडी एस्थेटिक्स और रिफाईंड क्राफ्ट्समैनशिप दी गई है।
व्यूईंग के बेहतरीन अनुभव के लिए इसमें 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो 129 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट के साथ 1125निट्स की पीक ब्राईटनेस प्रदान करता है, जिससे स्क्रॉलिंग का अनुभव बहुत फ्लुइड हो हाता है। विज़्युअल्स शानदार मिलते हैं और तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इसके आउटडोर मोड 2.0 और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के साथ पूरे दिन के उपयोग और गर्म वातावरण में भी शानदार विज़्युअल और स्थिर परफॉर्मेंस मिलती है। OPPO K14x 5G IP64 रेटिंग के साथ आता है। यह धूल और पानी से सुरक्षित है। इसलिए वास्तविक उपयोग के लिए उपयुक्त है। अपने प्रीमियम डिज़ाईन, स्मूथ डिस्प्ले और ड्यूरेबल बिल्ड के साथ OPPO K14x एक भरोसेमंद स्मार्टफोन है, जो रोजाना लंबे समय तक और बेफिक्र उपयोग के लिए बनाया गया है।
रियल-लाईफ स्मूथनेस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए निर्मित
OPPO K14x 5G लोगों द्वारा स्मार्टफोन के वास्तविक दैनिक उपयोग तथा पूरे दिन लगातार ऐप, मैसेज, नैविगेशन और कंटेंट के बीच स्विच करने के लिए बनाया गया है। इसका फुल डायमेंशनल सीन स्मूथनेस ऑप्टिमाईज़ेशन हैवी लोड वाले ऐप्स, बैकग्राउंड ऐप्स और लार्ज एप्लीकेशंस तथा लगातार मल्टीटास्किंग पर केंद्रित है, जिससे ऐप्स के बीच तेज स्विचिंग, आम तौर से इस्तेमाल होने वाले ऐप्स के लिए तीव्र कोल्ड स्टार्ट तथा पीक यूसेज़ के दौरान भी लगातार फ्लुड अनुभव प्राप्त होता है। यूएफएस रीड और राईट स्पीड अन्य समान डिवाईस के मुकाबले 3 गुना तक ज्यादा तेज है, जिससे रिस्पॉन्सिवनेस बढ़ती है और ऐप्स तेजी से लॉन्च होते हैं, फाईल ज्यादा तेजी से एक्सेस की जा सकती हैं और मल्टीटास्किंग सुगम हो जाती है। इस शानदार हार्डवेयर के साथ ColorOS 15 पर OPPO का ड्युअल इंजन ऑप्टिमाईज़ेशन दिया गया है, जो ऐप्स को पिछली जनरेशन के मुकाबले 1.71 गुना तक बेहतर स्टेबिलिटी प्रदान करता है और यूज़र्स को बिना किसी लैग, बाधा या रुकावट के लगातार फोकस्ड रहने में मदद मिलती है।
OPPO K14x 5G लंबे समय तक विश्वसनीयता के लिए बनाया गया है। इसमें वन-क्लिक रिफ्रेश फंक्शन है, जो सिस्टम ऑप्टिमाईज़ेशन को सिंगल एक्शन में कंसोलिडेट कर देता है। यह रिफ्रेश के बाद 15 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है तथा बार-बार इस्तेमाल होने वाले ऐप्स के लिए कोल्ड स्टार्ट टाईम को 20 प्रतिशत कम कर देता है। मासिक मेंटेनेंस सपोर्ट और 48 महीने तक के फ्लुएंसी प्रोटेक्शन के साथ यह डिवाईस सालों तक स्मूथ और भरोसेमंद बने रहने के लिए डिज़ाईन की गई है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट लगा है, जो मैसेजिंग, स्ट्रीमिंग, और मल्टीटास्किंग जैसे दैनिक टास्क के लिए लगातार स्थिर रिस्पॉन्सिवनेस प्रदान करता है। हैवी लोड ऑप्टिमाईज़ेशन, इंटैलिजेंट सिस्टम ट्यूनिंग और स्थिर कनेक्टिविटी के लिए OPPO के AI लिंकबूस्ट 3.0 के साथ OPPO K14x 5G यूज़र्स को पूरे दिन बिल्कुल फ्लुइड और बेफिक्र अनुभव प्रदान करता है।
स्मार्ट और सुगम दैनिक फोटोग्राफी
OPPO K14x 5G के साथ फोटोग्राफी इन्ट्यूटिव, शानदार और बहुत रिफाईंड बन जाती है। यह दैनिक इमेज कैप्चर करना और शेयर करना बहुत आसान बना देता है। इस स्मार्टफोन में 50MP का AI कैमरा लगा है, जो बहुत शार्प और विस्तृत इमेज प्रदान करता है। यह क्विक सोशल मीडिया अपडेट से कैज़्युअल पोर्ट्रेट और आउटडोर शॉट्स से लेकर रोजमर्रा की यादें संजोने तक हर काम को बहुत आसान बना देता है। मुख्य कैमरा के साथ इसमें एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है, जो डेप्थ को डिटेक्ट करके सब्जेक्ट को बैकग्राउंड से अलग कर देता है, जिससे वैल-डिफाईंड बोके और स्पष्ट सब्जेक्ट फोकर के साथ बिल्कुल प्राकृतिक पोर्ट्रेट प्राप्त होते हैं।
इमेजिंग के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए इस स्मार्टफोन में इंटैलिजेंट AI-पॉवर्ड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें AI ईरेज़र, AI रिफ्लेक्शन रिमूवर, AI बेस्ट शॉट और AI अनब्लर शामिल हैं। ये टूल अनैच्छिक एलिमेंट्स को स्वतः हटा देते हैं, रिफ्लेक्शन को कम करते हैं, डिटेल को शार्प करते हैं और सबसे अच्छा फ्रेम लेकर इमेज को रिफाईन कर देते हैं। इसलिए यूज़र्स केवल इमेज लेने पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं और ऑप्टिमाईज़ेशन का काम बैकग्राउंड में स्मार्टफोन अपनेआप करता रहता है। OPPO K14x 5G फ्रंट और रियर कैमरे में AI पोर्ट्रेट रिटचिंग को भी सपोर्ट करता है। यह मौजूदा एस्थेटिक प्रिफरेंस के साथ सूक्ष्म और प्राकृतिक इन्हेंसमेंट पेश करता है। इंटैलिजेंट ब्यूटी एडजस्टमेंट्स विभिन्न लाईटिंग की परिस्थितियों और स्किन टोन के अनुरूप एडजस्ट हो जाते हैं, तथा रियल टाईम प्रिव्यू और मैन्युअल कंट्रोल प्रदान करते हैं, जिससे यूज़र्स को आसानी से बेहतरीन और वास्तविक नतीजे मिलते हैं।
OPPO K14x 5G में ड्युअल-व्यू वीडियो भी दिया गया है, जो क्रिएटिविटी बढ़ाते हुए फ्रंट और रियर कैमरों से एक साथ रिकॉर्डिंग संभव बनाता है और उन्हें एक ही फ्रेम में ले आता है। यह व्लॉग, इंटरव्यू और रिएक्शन-बेस्ड वीडियो के लिए उत्तम है। यह फीचर कहानियाँ सुनाने के नए तरीके पेश करता है। रियल टाईम में रिकॉर्डिंग संभव बनाता है। इसलिए OPPO K14x 5G दैनिक क्रिएटिविटी के लिए बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन है।
ColorOS 15: फ्लुइड, स्थिर और इंटैलिजेंट उपयोग के लिए निर्मित
OPPO K14x 5G एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है। यह स्मूथ, स्थिर और इंटैलिजेंट अनुभव प्रदान करता है। K14x की परफॉर्मेंस के लिए अनुकूलित सिस्टम लेवल का रेंडरिंग आर्किटेक्चर, OPPO सेल्फ-डेवलप्ड ल्युमिनस रेंडरिंग इंजन मल्टी-रेंडरिंग शेड्यूलिंग और उद्योग का पहला इंटरप्टिबल पैरेलेल एनिमेशन संभव बनाता है ताकि तेज इंटरैक्शन और हैवी मल्टीटास्किंग के दौरान भी लगातार फ्लुइड विज़्युअल मिलता रहे।
इसके साथ एक स्वतंत्र रूप से विकसित सॉल्यूशन, OPPO का ट्रिनिटी इंजन दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और पॉवर कंज़ंप्शन में संतुलन बनाता है, जिससे ऐप्स का कीप-एलाईव टाईम बढ़ता है तथा इंस्ट्रक्शन लेवल की कंप्यूटिंग पॉवर शेड्यूलिंग संभव होती है। इससे लगातार स्थिर सिस्टम फ्लुएंसी और रिस्पॉन्सिवनेस मिलती रहती है।
ColorOS 15 प्रैक्टिकल AI इन्हेंसमेंट्स जैसे सटीक सब्जेक्ट एक्सट्रैक्शन, तीव्र एडिट और वन-टैप शेयरिंग के लिए AI स्मार्ट इमेज मैटिंग 2.0 पेश करता है। साथ ही एडवांस्ड मल्टी-लिंगुअल अंडरस्टैंडिंग, इंटैलिजेंट असिस्टैंस और मल्टी-मोडल कंटेंट हैंडलिंग के लिए इसमें गूगल जेमिनी का इंटीग्रेशन दिया गया है। यह मजबूत डेटा प्राईवेसी और सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स के साथ आता है।
स्मार्टफोन खरीदने के साथ मिले मन का सुकून
भरोसे, विश्वसनीयता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति केंद्रित रहते हुए OPPO इंडिया ने सुनिश्चित किया है कि K14x 5G खरीदने के बाद लंबे समय तक बेहतरीन अनुभव मिलता रहे। OPPO K14x 5G को पूरे देश में OPPO के आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क की सपोर्ट मिलती है, जो समय पर विश्वसनीय सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाईन की गई है। अगर कोई नॉन-ह्यूमन डैमेज हो, तो OPPO K14x 5G खरीदने के दिन से 30 दिनों के अंदर ग्राहक OPPO सर्विस सेंटर पर जाकर फ्री इंस्पेक्शन और रिप्लेसमेंट का लाभ ले सकते हैं। इस अतिरिक्त सपोर्ट से शक्तिशाली परफॉर्मेंस के साथ स्मूथ दैनिक उपयोग तथा ग्राहकों को ओनरशिप का बेहतरीन अनुभव और मन की शांति प्रदान करने की OPPO प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।


