नई दिल्ली । गर्मी आने ही वाली है, और यह बोल्ड, चमकीले रंग के मेकअप के पूल में गोता लगाने और विविधरंगी होने का सही समय है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्वीडिश डायरेक्ट-सेलिंग ब्यूटी ब्रांड ऑरिफ्लेम ने ऑनकलर को लॉन्च किया है। यह एक वाइब्रंट कलर मेकअप रेंज है जो लिपस्टिक, नेल पेंट और फेस पाउडर की विविध रेंज पेश करती है जो हर स्किन टोन को कॉम्प्लीमेंट करती है और खूबसूरती बढ़ाती है।
ऑरिफ्लेम साउथ एशिया के रीजनल मार्केटिंग में सीनियर डायरेक्टर श्री नवीन आनंद ने इस लॉन्च पर कहा, “ऑरिफ्लेम में हमारे ग्राहकों को अपनी बेहतर जरूरतों के लिए इनोवेटिव, बेहतर गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स पेश करने का हमारा निरंतर प्रयास रहता है। हमारी नई ऑनकलर रेंज हमारी ब्रांड फिलोसॉफी को दर्शाती है और यूथफुल फ्रेशनेस का अनुभव करती है। ब्राइट, वाइब्रंट रंग वापसी कर रहे हैं, और ऑनकलर प्रोडक्ट्स को विशेष रूप से जीवन में रंग और सुंदरता का पॉप-अप जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
ऑरिफ्लेम की ऑनकलर नेल पॉलिश रेंज आकर्षक रंगों व चमकदार फिनिश के स्पेक्ट्रम में उपलब्ध है। फार्मूले की यूनिक कलर कवरेज टेक्नोलॉजी प्योर, स्ट्राइकिंग कलर प्रदान करती है और वाइड-एंगल ओसी नेल पॉलिश ब्रश इसके इस्तेमाल को आसान, सटीक बनाता है। नेल पेंट की यह लाइन-अप नाखूनों को कुछ ही पलों में हाई-इंटेसिटी कलर देने के लिए डिज़ाइन की गई है।
ऑरिफ्लेम की ऑनकलर नेल पॉलिश रेंज आकर्षक रंगों व चमकदार फिनिश के स्पेक्ट्रम में उपलब्ध है। फार्मूले की यूनिक कलर कवरेज टेक्नोलॉजी प्योर, स्ट्राइकिंग कलर प्रदान करती है और वाइड-एंगल ओसी नेल पॉलिश ब्रश इसके इस्तेमाल को आसान, सटीक बनाता है। नेल पेंट की यह लाइन-अप नाखूनों को कुछ ही पलों में हाई-इंटेसिटी कलर देने के लिए डिज़ाइन की गई है।
नई ऑनकलर लिपस्टिक 12 एक्साइटिंग शेड्स में उपलब्ध हैं, क्रीम कम्फर्ट कॉम्प्लेक्स के साथ। यह त्वचा को कोमल, मुलायम अहसास प्रदान करता है और यह सुनिश्चित करता है कि होंठों पर समान रूप से रंग चढ़े। प्रत्येक शेड को वाइब्रेंट पिगमेंट ब्लेंड के साथ तैयार किया गया है, जो युवा, ताजा, गर्मियों के अनुकूल रूप देता है। इसका क्रीमी फार्मूला सभी अवसरों के लिए परफेक्ट टेक्सचर्ड कलर सुनिश्चित करता है।
परफेक्ट कवरेज की पेशकश करते हुए ऑनकलर फेस पाउडर पिगमेंट में समृद्ध है और विभिन्न स्किन टोन से मेल खाता है। गर्मियों के महीनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट इसका लाइटवेट टेक्सचर त्वचा के रंग को हल्का करता है और खामियों को कम करने में मदद करता है। कहीं बाहर जाने के लिए यह इस्तेमाल में सुविधाजनक और आसान है। यह फेस पाउडर त्वचा में होने वाले अतिरिक्त स्त्राव को अवशोषित करता है और फाउंडेशन को ज्यादा देर तक त्वचा पर जस का तस रखने में मदद करता है। ऑनकलर फेस पाउडर दो अलग-अलग रंगों में आता है – फेयर कॉम्प्लेक्शन के लिए लाइट शेड आदर्श है, जबकि नेचरल शेड मीडियम कॉम्प्लेक्स के लिए।

