गुरूग्राम। देश धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर बढ़ रहा है- इसी बीच अब यात्रा की योजना बनाने वाले उपभोक्ता हाइजीन के सर्वोच्च मानकों, न्यूनतम संपर्क सेवाओं एवं भरोसेमंद सेवाओं की उम्मीद रखेंगे। अनलाॅक 1.0 के तहत चरणबद्ध तरीके से होटल खोलने के केन्द्र सरकार के फैसले के मद्देनज़र दुनिया की अग्रणी होटल चेन्स में से एक, ओयो ने 8 जून 2020 से गुरूग्राम में मेहमानों का स्वागत करना शुरू कर दिया है। इसी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ओयो केे सीनियर लीडरशिप- रोहित कपूर, सीईओ, भारत एवं दक्षिणी एशिया, अंकित गुप्ता, सीओओ, फ्रंटियर बिज़नेस, सन्नी सोधी, एसवीपी एवं हैड सेल्स, भारत और दक्षिणी एशिया ने गुरूग्राम जैसे शहरों में कई ओयो होटलों में चैक-इन किया।
हाल ही में ओयो ने अपनी प्राॅपर्टीज़ के लिए ‘सैनिटाइज़्ड स्टे’ के टैग के साथ उत्कृष्ट गुणवत्ता की यात्रा एवं आतिथ्य के नए मानकों तथा न्यूनतम संपर्क सेवाओं के सर्वोच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए कई पहलें की हैं। कथित टैग के तहत सैनिटाइज़ेशन, हाइजीन एवं सुरक्षात्मक उपकरणों के लिए बैकग्राउण्ड आॅडिट चैक किया जाता है। उपभोक्ता एवं होटल कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हाॅस्पिटेलिटी चेन, चैक-इन, चैक-आउट के लिए न्यूनतम संपर्क एसओपी पर काम कर रही है। टीमों को काम करने के नए तरीकों (हेल्थ-स्क्रीनिंग, डिस्इन्फेक्टिंग, डिस्टेन्स मार्कर आदि) पर व्यापक प्रशिक्षण दिया गया है। प्राॅपर्टीज़ में पोस्टरों एवं अन्य सामग्री के डिस्प्ले द्वारा कोविड-19 पर जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अवसर पर रोहित कपूर, सीईओ, भारत एवं दक्षिण एशिया, ओयो ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हम अपने होटलों में फिर से मेहमानों का स्वागत करने जा रहे हैं। इस मुश्किल समय में, सम्पूर्ण उद्योग जगत ने अधिकारियों के साथ पूरे जोश के साथ काम करते हुए वायरस से लड़ाई में अपना योगदान दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम मेहमानों के लिए फिर से अपने होटल खोल रहे हैं, एक ज़िम्मेदार हाॅस्पिटेलिटी चेन होने केे नाते हर मेहमान की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मुश्किल समय में, हम अपने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम उन्हें सुरक्षित एवं हाइजीनिक अकाॅमोडेशन के साथ तनाव रहित हाॅस्पिटेलिटी का अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मेरे सहित, हमारी सीनियर लीडरशिप टीम ने देश भर में ओयो के कई होटलों में चैक-इन किया और खुद स्टे की गुणवत्ता का अनुभव प्राप्त किया है। हम अपने मेहमानों को सर्वश्रेष्ठ सेवाओं का अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे प्राॅपर्टी मालिक जो कारोबार की रीढ़ हैं, वे पिछलेे दो महीनों से हमारे लिए सबसे मजबूत कड़ी बने हुए हैं। वे अपनी प्राॅपर्टीज़ में हर ज़रूरी एहतियात बरत रहे हैं- जैसे न्यूनतम संपर्क नीतियां, हाइजीन के सर्वोच्च मानक, सफाई एवं सैनिटाइज़ेशन तथा मेहमानों एवं स्टाफ के लिए सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता। देश भर में उपभोक्ता काम या ज़रूरी प्रयोजन के सिलसिले में यात्रा करना शुरू कर चके हैं, हम उन्हें सुरक्षित, भरोसेमंद एवं सैनिटाइज़्ड स्टे उपलब्ध कराने का वादा करते हैं।’’

