जिबली-जिबली खेलें, मगर संभलकर

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में जिबली तस्वीरें नजर आ रही हैं। ये सभी तस्वीरें एनीमेटेड फाॅर्म में हैं। 24 मार्च को ओपन एआई ने जीपीटी-40 इमेज जनरेशन फीचर लांच किया था। ओपन एआई के चैट जीपीटी का प्रयोग करके अपनी असली तस्वीरों को जिबली एनीमेटेड तस्वीरों में चेंज कर शेयर करने का टे्रंड चल पड़ा है। ऐसा नहीं है कि इस ट्रेंड में युवा ही भाग ले रहे हैं, सिनेमा के सितारे, और राजनेताओं ने भी इस ट्रेंड को बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा की। इन तस्वीरों का लुक हूबहू असली तस्वीरों से मिलता-जुलता रहता है, लेकिन एनीमेटेड फाॅर्म में होता है। इन तस्वीरों का लुक इतना आकर्षक लगता है कि लोगों की दिलचस्पी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनकी इसी दिलचस्पी को भांपते हुये ओपेन एआई के सीईओ सैम अल्टमस ने एक बार में तीन तस्वीरों को जीपीटी-40 इमेज जनरेशन फीचर इस्तेमाल का अश्वासन दे दिया है।

सवाल है कि इस टें्रड यानी भेड़चाल का किसे नफा और किसे नुकसान होगा। जिबली… जिबली का खेल किस पर भारी पड़ने वाला है। जिस तेजी से हम खेल और मनोरंजन के लिये अपनी फोटो ओपन एआई को सौंप रहे हैं, उनका होगा क्या। ऐसा करके हम क्या खतरा मोल ले रहे हैं, इस बात पर सोचने का वक्त सोशल मीडिया के जमाने में हमारे पास कम ही बचा है, क्योंकि यह तो सब कर रहे हैं। वास्तव में एआई का पूरा कारोबार डेटा पर टिका हुआ है। एआई उतना ही काम कर सकता है जितना उसके पास सटीक उपलब्ध डेटा उसे अलाउ करेगा।

 

 

जिबली के इस खेल में हमारे ‘फेशियल’ डेटा हम खुशी से एआई को सौंप रहे हैं। सवाल है कि एआई इससे क्या करेगा। तो बात दें कि इससे कमाल की टेक्नोलॉजी विकसित की जाती है, जिसे फेशियल रिकाॅग्निशन टेक्नोलॉजी कहते हैं।

 

अब इससे हमें क्या नुकसान हो सकता है। इसे जानना भी जरूरी है। इस खेल के चक्कर में जब हम अपनी फोटो खुद एआई प्लेटफार्म पर अपलोड करते हैं, तो हम अपनी परमीशन दे देते हैं, इससे एआई या संबंधित एप को निजी डाटा प्रोसेस करने में आसानी हो जाती है। साथ ही फोटो को एआई पर शेयर कर उनके इस्तेमाल पर प्राइवेसी नहीं लगा सकते। इससे एआई उन तस्वीरों का भी प्रयोग कर सकता है। खुद चैट जीपीटी से जब इस बावत पूछा गया तो उसने कहा कि अगर एआई आधारित स्टूडिया जिबली आॅर्ट जेनरेटर एक सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफाॅर्म है, तो इसका उपयोग किया जा सकता है। अगर इसकी डेटा प्राइवेसी पाॅलिसी संदिग्ध है या यह अनजान बेवसाइट पर होस्ट किया गया है, तो अपनी निजी फोटो अपलोड करना सुरक्षित नहीं है। तो समझा जा सकता है कि यह जिबली…जिबली का क्या है खेला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.