‘राजा शिवाजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज़, ‘छत्रपती’ अँथम के लिए बढ़ा इंतज़ार

मुंबई : फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सादगी भरे इस पोस्टर में भी फिल्म की भव्यता और भावनात्मक गहराई साफ झलकती है। इसके साथ ही अब सभी की नजरें सोमवार को रिलीज़ होने वाले राजा शिवाजी अँथम “छत्रपती” पर टिक गई हैं, जिसने पहले से ही अपने टीज़र से शानदार माहौल बना दिया है।
इस फिल्म को रितेश विलासराव देशमुख ने निर्देशित किया है और वे ही इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म के लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाली है। अँथम “छत्रपती” को अजय-अतुल ने अपने भव्य संगीत से सजाया है, जो फिल्म के स्केल को और बड़ा बनाता है।
फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और बोमन ईरानी समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 1 मई 2026 को हिंदी और मराठी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.