नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए। इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022; द्रोणाचार्य पुरस्कार-2022; अर्जुन पुरस्कार-2022; ध्यानचंद पुरस्कार-2022; तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2021; राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022; और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2022 शामिल हैं।
समारोह में कुश्ती कोच राज सिंह और मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली क़मर को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 समारोह में पैरा शूटिंग कोच सुमा सिद्धार्थ शिरूर और कुश्ती कोच सुजीत मान को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया।
President Droupadi Murmu confers Tenzing Norgay National Adventure Award, 2021 on Ms. Naina Dhakad for her achievements in Land Adventure. She is the first Indian woman to climb Mt. Everest and Mt. Lhotse
within a period of less than 10 days. pic.twitter.com/mmCSvtMwMj— President of India (@rashtrapatibhvn) November 30, 2022
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 समारोह में एथलिटिक्स की उत्कृष्ट खिलाड़ी सीमा पुनिया बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, प्रणय एचएस और मुक्केबाज अमित को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। बॉक्सर निखत ज़रीन और शतरंज के खिलाड़ी आर. प्रज्ञाननंधा को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया।

