बिहार में बिजली को लेकर प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प में कई घायल

 

पटना। बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कटिहार में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में एक युवक के मारे जाने की खबर मिली है। वहीं तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

कटिहार SP ने बताया, “लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ की, इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 2 घायल हैं। DM मौके पर मौजूद हैं।” इस घटना को लेकर बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी की ओर से कहा गया है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं बिहार सरकार से इसपर तुरंत हाई लेवल जांच करने की मांग करता हूं।

जिले के बारसोई में एसडीओ कार्यालय के पास विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शन करने वालों में झड़प हो गई। इस कहासुनी के बीच कुछ लोग पुलिस पर उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे।इस बीच पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की। उसके बाद इस फायरिंग में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अन्य लोगों को भी गोली लगी थी। जिसमें दो लोगों को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई है। हालांकि दो अन्य मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुल तीन लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। पुलिस के खिलाफ लोग गुस्से में है। एहतियात के तौर पर अन्य पुलिस थानों की पुलिस को बुला लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.