PTron : अब साउंड निर्धारित करेगी गेमिंग अनुभव की लय

 

नई दिल्ली। भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में पीट्रॉन, जिसने टीडब्ल्यूएस श्रेणी में अपनी मजबूत स्थिति स्थापित की है, अपने नवीनतम गेमिंग टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स में पीट्रॉन प्लेबड्स 1 प्रो की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। अत्याधुनिक ट्रूटॉकटीएम हाइब्रिड ई.एन.सी. टेक्नोलॉजी और क्वाड माइक से निर्मित पीट्रॉन प्लेबड्स 1 प्रो एक असाधारण ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं, जो सभी सीमाओं को पार करता है।
गेमर्स से जुड़ी कंज्यूमर रिसर्च के आधार पर पीट्रॉन ने टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स की विशिष्ट आवश्यकताओं और विशेषताओं को समझा व हासिल किया। नए पीट्रॉन प्लेबड्स 1 प्रो सहित नवीनतम उत्पाद की पेशकश एक ऐसे उत्पाद को डिजाइन और विकसित करने के लिए अनुसंधान विश्लेषण तथा अनुसंधान एवं विकास प्रयासों का परिणाम है, जिससे उत्साही गेमर्स की तमाम आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। इस प्रोडक्ट की कीमत भी उचित है और यह एमाजोन पर 1299/- रु. की अद्भुत प्रारंभिक कीमत पर उपलब्ध होगा।
1. आप्टसेंस : प्लेबड्स 1 प्रो आप्टसेंस 35एमएस लो-लेटेंसी से युक्त है, जो विशेष रूप से उन गेमर्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें बिजली की तेजी वाला रेस्पॉन्स और बेहतरीन गेमिंग एवं वीडियो-वॉचिंग अनुभव चाहिए।
2. 50 घंटे तक निर्बाध गेमप्ले : लंबे गेमिंग सत्रों को ध्यान में रखते हुए प्लेबड्स 1 प्रो एक ऐसी बैटरी लाइफ प्रदान करने का दावा करते हैं, जो आईपीएक्स5 वाटर-रेजिस्टैंट तकनीक के साथ एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक निर्बाध गेमप्ले प्रदान करने में सक्षम है।
3. बास बूस्टर और निर्बाध कनेक्टिविटी : ईयरबड्स बेहतर बास परफॉर्मेंस देने के लिए 13 मि.मी. ड्राइवर्स एसीसी से युक्त तो हैं ही, साथ ही ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का उन्नत संस्करण गेमर्स के लिए निर्बाध, उम्दा और शक्तिशाली रेस्पॉन्स भी सुनिश्चित करता है।
नए गेमिंग टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स के लॉन्च की घोषणा करते हुए पीट्रॉन के संस्थापक और सीईओ श्री अमीन ख्वाजा ने कहा, “हमारा उद्देश्य गेमर्स के ऑडियो अनुभव को बेहतर करना है और प्लेबड्स 1 प्रो एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो एक प्रीमियम वायरलेस गेमिंग ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। आज हम गेमर्स की बारीकियों को गहराई से समझते हैं और प्लेबड्स 1 प्रो के रूप में आकार लेने वाला उत्पाद विशेषताओं का सही मिश्रण गेमर्स को किकस्टार्ट करने और अपने गेमिंग अनुभव में गहराई से डूबने के लिए तैयार करेगा।”
प्लेबड्स 1 प्रो 1 साल की वारंटी के साथ आता है। एमाजोन पर 23 जून 2023 को लॉन्च के दिन प्लेबड्स 1 प्रो 1499/- रुपए की नियमित कीमत के मुकाबले 1299/- रुपए की विशेष कीमत पर उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.