चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक सादे समारोह में दूसरी बार शादी की। पंजाब के सीएम भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में चल रही हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी गुरुवार को दोपहर 12 बजे हुई। दूल्हे-दुल्हने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आप प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा और अन्य आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवाह समारोह में शामिल हुए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने शादी में पिता की रस्में निभाई हैं। शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया था और शादी में कम मेहमानों को ही बुलाया गया था।
Chandigarh | Wedding rituals underway of Punjab CM Bhagwant Mann with Dr. Gurpreet Kaur pic.twitter.com/4QjnNsRXtg
— ANI (@ANI) July 7, 2022
आज की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई लोगों ने शिरकत की। भगवंत मान आज चंडीगढ़ में अपने आवास पर एक निजी समारोह में डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं। मान का अपनी पहली पत्नी से करीब छह साल पहले तलाक हो गया था। शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार भी शामिल होगा। हालांकि, समारोह में किसी मंत्री या अन्य बड़े नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है।

