पुष्पा ने संभाला मोहल्ला समिति अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ पुष्पा (करुणा पांडे) की दिल छू लेने वाली कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है, जहां वह एक मजबूत और प्रेरणादायक रवैये के साथ जीवन की कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ती रहती है। हाल के एपिसोड्स में, दर्शकों ने पुष्पा की जीत देखी जब उन्होंने मोहल्ला समिति की अध्यक्ष के रूप में अपनी यात्रा शुरू की।आगामी एपिसोड्स में, दर्शक देखेंगे कि पुष्पा और उसकी प्रतिद्वंद्वी रुक्मणी (सिम्मी दीक्षित) के बीच तनाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। खुद को इस पद के लिए सही व्यक्ति मानने वाली, रुक्मणी पुष्पा से बदला लेने की इच्छा रखती है। यह तनाव धन की कमी के कारण बंद किए गए, गरीब बच्चों के स्कूल, बालवाड़ी के नवीनीकरण को लेकर पुष्पा की प्रतिबद्धता से जुड़ा हुआ है। जबकि पुष्पा दृढ़ संकल्प के साथ अपनी नई भूमिका निभाती है, रुक्मणी पुष्पा के कार्यक्रम के दिन उसके अधिकार को कमज़ोर करने और उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए कुटिल चालें चलती है।
पुष्पा की भूमिका निभाने वाली करुणा पांडे कहती हैं, “जबकि पुष्पा ने मोहल्ला समिति की अध्यक्ष के रूप में इस नए सफर को शुरू किया है, वह जानती है कि आगे चुनौतियां होंगी। लेकिन दृढ़ संकल्प और करुणा के साथ, पुष्पा महिलाओं और समाज के लिए समग्र रूप से वास्तविक बदलाव लाने के लिए तैयार है। हमेशा की तरह, पुष्पा का सफर कई बाधाओं से भरा होने वाला है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह उनसे कैसे पार पाती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.