‘आमी डाकिनी’ की शूटिंग के दौरान राची शर्मा ने की खुद की सीमाओं को पार

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के नए शो ‘आमी डाकिनी’ में मीरा की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री राची शर्मा ने बताया कि यह किरदार उनके अब तक के करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है। कोलकाता की गलियों में फिल्माए गए इस रहस्यमयी शो ने उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से झकझोर दिया। राची ने कहा, “हर सीन में गहरी भावनाएं झलकानी पड़ीं। शूटिंग के दौरान कुछ छोटी-मोटी चोटें भी आईं, लेकिन टीम का पूरा सहयोग मिला।” उन्होंने यह भी बताया कि दर्शकों से मिल रही सराहना उनके लिए बेहद उत्साहजनक है।

‘आमी डाकिनी’ एक ऐसा शो है जहां रहस्य, हुस्न और धोखे का संगम है। इसे हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और SonyLIV पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.