एनएससीसी में रमीता जिंदल और हिमांशु ढिल्लों ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्वर्ण जीता

 

रणवीर सिंह

भोपाल: हरियाणा की जोड़ी रमीता जिंदल और हिमांशु ढिल्लों ने मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक मुकाबले में इस जोड़ी ने महाराष्ट्र की आर्या बोर्से और पार्थ माने को 16–12 से हराकर खिताब जीता। यह जीत हिमांशु ढिल्लों के शानदार प्रदर्शन की निरंतरता रही, जिन्होंने एक दिन पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 634.5 का स्कोर करते हुए नया राष्ट्रीय और जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

 

कांस्य पदक मुकाबले में दिल्ली की राजश्री संचेटी और पार्थ मखीजा ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की श्रेया अग्रवाल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की जोड़ी को 17–15 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

 

जूनियर 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में पश्चिम बंगाल की संदरत्ता रॉय और अभिनव शॉ ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु की मनेशिका तरुण सेंथिल और शक्तिवेल सेंथिलवेल को 16–8 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। कांस्य पदक कर्नाटक की हृद्या श्री कोंडूर और नराएन प्रणव की जोड़ी के नाम रहा, जिन्होंने आंध्र प्रदेश की निशीथा बोम्मिडी और उम्माहेश मड्डिनेनी को 17–9 से मात दी।

 

यूथ वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में महाराष्ट्र की ईशा अनिल ताकसाले और प्रीतम केंद्रे ने कड़े मुकाबले में तमिलनाडु की मनेशिका तरुण सेंथिल और शक्तिवेल सेंथिलवेल को 16–14 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन और अभिषेक शेखर ने जीता, जिन्होंने पश्चिम बंगाल की संदरत्ता रॉय और अभिनव शॉ को 17–9 से हराया।

 

अब चैंपियनशिप की गतिविधियां क्रिसमस के बाद नई दिल्ली स्थानांतरित होंगी, जहां 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल्स आयोजित की जाएंगी। पहला फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।

 

अन्य परिणाम

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल

सीनियर टीम

हरियाणा (हिमांशु, अर्शदीप सिंह, समरवीर सिंह) – स्वर्ण (1891.1)
महाराष्ट्र (गजानन शाहदेव खंडगाले, पार्थ राकेश माने, अभिषेक लाहू कामठे) – रजत (1885.7)
कर्नाटक (नराएन प्रणव, अभिषेक शेखर, डेरियस सौरास्त्री) – कांस्य (1885.6)

जूनियर टीम

हरियाणा (हिमांशु, प्रणव जिंदल, तलवार सिंह) – स्वर्ण (1883)
कर्नाटक (नराएन प्रणव, अभिषेक शेखर, मिथुन के आर) – रजत (1881.6)
पश्चिम बंगाल (अभिनव शॉ, अश्मित चटर्जी, बैदुरिया बिस्वास) – कांस्य (1880.8)
यूथ टीम

महाराष्ट्र (हिमांशु, प्रणव जिंदल, तलवार सिंह) – स्वर्ण (1882.2)
कर्नाटक (नराएन प्रणव, अभिषेक शेखर, मिथुन के आर) – रजत (1881.6)
पश्चिम बंगाल (अभिनव शॉ, स्वत्तिक सिल, बैदुरिया बिस्वास) – कांस्य (1879.5)

सब-यूथ व्यक्तिगत

प्रीतम केंद्रे (महाराष्ट्र) – स्वर्ण (627.2)
विविन ए एस जे (तमिलनाडु) – रजत (627)
श्रीमंथ एस (कर्नाटक) – कांस्य (626.9)

डेफ वर्ग

मोहम्मद मुर्तज़ा वानिया (गुजरात) – स्वर्ण (629.6)
शौर्य सैनी (उत्तराखंड) – रजत (625.2)
मोहित कुमार पासवान (ओडिशा) – कांस्य (622.4)

सिविलियन व्यक्तिगत

ओंकार विकास वाघमारे (कर्नाटक) – स्वर्ण (630.9)
तनिष्क जायसवाल (मध्य प्रदेश) – रजत (630.7)
गजानन शाहदेव खंडगाले (महाराष्ट्र) – कांस्य (630.1)

सिविलियन टीम

उत्तर प्रदेश (प्रियांशु कुमार, उत्सव मलिक, अभयदेव चौधरी) – स्वर्ण (1882.7)
उत्तर प्रदेश (ओम गुप्ता, हर्ष सूर्य, पीयूष शर्मा) – रजत (1881.4)
हरियाणा (अर्शदीप सिंह, चिराग गौतम, तलवार सिंह) – कांस्य (1881)

जूनियर सिविलियन व्यक्तिगत

ओंकार विकास वाघमारे (कर्नाटक) – स्वर्ण (630.9)
दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन (छत्तीसगढ़) – रजत (630.5)
मोहम्मद मुर्तज़ा वानिया (गुजरात) – कांस्य (629.6)

जूनियर सिविलियन टीम

उत्तर प्रदेश (प्रियांशु कुमार, आदित्य वर्मा, पीयूष शर्मा) – स्वर्ण (1880.6)
कर्नाटक (अभिषेक शेखर, शिशिर अम्बेकल्लु, महेश मिथुन के आर) – रजत (1877)
पंजाब (अर्शदीप सिंह, रिपुदमन सिंह पनेच, अंशुल बत्रा) – कांस्य (1875.2)

मास्टर् वर्ग

मन मोहन सिंह (दिल्ली) – स्वर्ण
सचिन पाल भंगलिया (हिमाचल प्रदेश) – रजत
नरेश कुमार (राजस्थान) – कांस्य

यूथ (विदेशी नागरिक)

शीर्ष भावनानी (मध्य प्रदेश) – स्वर्ण
मन्नसिदक (हरियाणा) – रजत
अनुज भारद्वाज (कर्नाटक) – कांस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published.