‘राणा नायडू 2’ में राणा डग्गुबाती ने किया खुलासा – भूल जाते थे डायलॉग्स, लेते थे स्नैक ब्रेक

नई दिल्ली। क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘राणा नायडू’ का दूसरा सीज़न दो साल बाद वापसी कर रहा है। इस बार भी शो में राणा डग्गुबाती, वेंकटेश डग्गुबाती, अर्जुन रामपाल, कृति खरबंदा, सुरवीन चावला और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे नजर आएंगे। IMDb के शो ‘Burning Questions’ में कास्ट ने अपने मज़ेदार अनुभव साझा किए। जब पूछा गया कि सबसे ज़्यादा डायलॉग भूलने वाला और बार-बार स्नैक ब्रेक लेने वाला कलाकार कौन है, तो सभी ने राणा डग्गुबाती का नाम लिया। वहीं, सबसे बेहतरीन मोटिवेशन देने वाले शख्स के तौर पर करन अंशुमन और सबसे ज़्यादा इंप्रोवाइज करने वाले के रूप में अभिषेक बनर्जी का नाम सामने आया।

कृति खरबंदा ने बताया कि सेट पर आते ही उन्हें परिवार जैसा एहसास हुआ। वहीं, राणा ने कहा कि अपने चाचा वेंकटेश के साथ काम करना एक खास अनुभव था, जिससे उनका रिश्ता और गहरा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.