रियलमी का नार्ज़ो 60 सीरीज 5जी और वायरलेस बड्स लॉन्च

नई दिल्ली। भारत में सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन सर्विस प्रदाता, रियलमी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज़ 5जी और रियलमी बड्स वायरलेस 3 के लॉन्च की घोशणा की। रियलमी के इनोवेशन की विरासत के ये नए उत्पाद यूज़र्स को अतुलनीय अनुभव प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज़ 5जी ने दो खास स्मार्टफोनः रियलमी नार्ज़ो 60 प्रो 5जी और रियलमी नार्ज़ो 60 5जी पेश किए हैं। इनके साथ अत्याधुनिक रियलमी बड्स वायरलेस 3 पेश किया है, जो बहुत ही आकर्शक ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। ‘डेयर टू लीप’ भावना के साथ रियलमी अपने ब्रांड को लगातार बेहतर बनाते हुए अगले आयाम में जा रहा है, और इनोवेशन एवं डिज़ाईन की सीमाएं बढ़ा रहा है। रियलमी नार्ज़ो 60 प्रो 5जी 1 टीबी की स्टोरेज क्षमता के साथ अपने सेगमेंट का पहला एवं एकमात्र स्मार्टफोन है, जो मिड-प्रीमियम सेगमेंट में भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा कर रहा है। रियलमी नार्ज़ो 60 प्रो 5जी में अत्याधुनिक डिज़ाईन के साथ क्रांतिकारी तकनीक है, जिसने उद्योग में नए मानक स्थापित कर दिए हैं। रियलमी की गो प्रीमियम स्ट्रेट्जी के साथ रियलमी नार्ज़ो 60 प्रो 5जी खास भारतीय बाजार के लिए बनाया गया है। यह यूज़र को बहुत ही शानदार और दिलचस्प अनुभव प्रदान करता है। यह बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आकर्शक डिस्प्ले और इनोवेटिव फंक्शनलिटीज़ युक्त है।

लॉन्च के बारे में मनीश राणा, मार्केटिंग स्ट्रेट्जी लीड, रियलमी नार्ज़ो इंडिया ने कहा, ‘‘रियलमी लगातार नई ऊँचाईयों की ओर बढ़ रहा है, और हम इसी श्रृंखला में गर्व के साथ रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज़ 5जी और क्रांतिकारी रियलमी बड्स वायरलेस 3 ईयरबड्स पेश करते हैं, जो हमारी ‘डेयर टू लीप’ भावना का प्रमाण हैं। इनोवेशन और डिज़ाईन की ओर हमारी प्रतिबद्धता के साथ हमने सेगमेंट में पहला 1टीबी स्टोरेज क्षमता वाला स्मार्टफोन बनाया है। यह सीरीज़ अतुलनीय परफॉर्मेंस, अत्याधुनिक फीचर्स एवं इमर्सिव यूज़र अनुभव के साथ लीप फॉरवर्ड टेक्नॉलॉजी प्रस्तुत करती है। विशाल स्टोरेज और अपनी गो प्रीमियम स्ट्रेट्जी के साथ हम नार्ज़ो 60 सीरीज़ 5जी पेश करके बहुत उत्साहित हैं, जो खास डाईनैमिक और टेक्नॉलॉजी के जानकार अगली पीढ़ी के भारतीयों के लिए बनाई गई है। क्रिस्टल क्लियर साउंड, बेहतरीन डिज़ाईन, और सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करने वाले रियलमी बड्स वायरलेस 3 ईयरबड्स यूज़र्स को अगली पीढ़ी के टेक पायोनियर बनने के लिए लग्ज़री के साथ असाधारण फीचर्स भी प्रदान करते हैं।’’

 

रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज़ 5जी अगली जनरेशन के यूज़र्स की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए बनाया गया है, और अगली जनरेशन की टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। रियलमी बड्स वायरलेस 3, अगली जनरेशन का नेकबैंड ईयरफोन है, जो यूज़र के ऑडियो अनुभव में सुधार लाने के लिए बनाया गया है। यह बिग टाईम बेस प्रदान करता है। अत्याधुनिक डिज़ाईन और असाधारण साउंड क्वालिटी के साथ ये ईयरबड्स अब तक का सबसे अच्छा ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। आकर्शक साउंड परफॉर्मेंस और इनोवेटिव डिज़ाईन के साथ रियलमी बड्स वायरलेस 3 सर्वोच्च स्तर की क्वालिटी और असाधारण मूल्य प्रदान करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। इसलिए यह वायरलेस ईयरफोंस के बीच सबसे आकर्शक विकल्प है।

रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज़ 5जी के बारे में श्री रंजीत बाबू, डायरेक्टर, वायरलेस एवं होम एंटरटेनमेंट, अमेज़ॉन इंडिया ने कहा, ‘‘अमेज़ॉन में हम ग्राहकों का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। हमारा मानना है कि उच्च गुणवत्ता के उत्पाद हमारी इस प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। और आज रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज़ 5जी के साथ हम अमेज़ॉन.इन पर अपनी लोकप्रिय नार्ज़ो सीरीज़ के पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं। हम रियलमी बड्स वायरलेस 3 के साथ प्राईम डे पर ये डिवाईस लॉन्च करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि हमारे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो और टीडब्लूएस में ये नए उत्पाद हमारे टेक्नॉलॉजी के जानकार एवं आधुनिक डिज़ाईन पसंद करने वाले ग्राहकों को काफी खुशी प्रदान करेंगे।’’
अपने बेहतरीन नैक्स्ट-जेन डिज़ाईन और डिस्प्ले के साथ रियलमी नार्ज़ो 60 प्रो 5जी और रियलमी नार्ज़ो 60 5जी को टेक्नॉलॉजी के जानकार ग्राहकों की विकसित होती जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जो यूज़र-फ्रेंडली, बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार डिज़ाईन के स्मार्टफोन चाहते हैं। साथ ही रियलमी की लेटेस्ट ऑडियो प्रस्तुति रियलमी बड्स वायरलेस 3 ईयरबड्स ग्राहकों को ऑडियो के असाधारण अनुभव के साथ अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी और स्टाईलिश डिज़ाईन प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.