मुनव्वर फारूकी की वेब सीरीज़ ‘फर्स्ट कॉपी’ का नया सीजन जल्द, अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर होगा मुफ्त स्ट्रीम

मुंबई। सीजन 1 की धमाकेदार सफलता के बाद मुनव्वर फारूकी स्टारर वेब सीरीज़ फर्स्ट कॉपी अब अपने नए सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। अमेज़न के फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Amazon MX Player ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। शो के पहले सीजन ने अपनी दिलचस्प कहानी, 90 के दशक की यादें और मुनव्वर के दमदार अभिनय के चलते खूब तारीफ बटोरी थी। अब सीजन 2 में अरीफ के पतन के बाद उसकी वापसी की कोशिश और भी ज्यादा रोमांचक अंदाज में दिखाई जाएगी। मुनव्वर फारूकी ने कहा, “फर्स्ट कॉपी मेरे लिए एक नया अनुभव था, और दर्शकों ने इसे जिस तरह से अपनाया, वो मेरे लिए बहुत खास है। अब अरीफ की असली लड़ाई शुरू होती है।” इस सीजन में मुनव्वर के साथ क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, अर्शी सिंह, इनामुल हक और रज़ा मुराद जैसे कलाकार नज़र आएंगे।

फर्स्ट कॉपी इस साल के अंत तक Amazon MX Player पर मुफ्त स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.