नई दिल्ली। हार्पिक ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ब्रांड को अपना नया एंबेसडर नियुक्त किया हैं। हार्पिक ने अपने अब तक के सबसे उन्नत बाथरूम क्लीनिंग इनोवेशन – न्यू हार्पिक बाथरूम अल्ट्रा क्लीनर – के लॉन्च की घोषणा की जो हार्पिक का सबसे बड़ा नवाचार है। यह उत्पाद सबसे जिद्दी और आम बाथरूम दागों को हटाने के लिए बनाया गया है, जिससे बाथरूम को अल्ट्रा क्लीन बनाया जा सके।
ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, “मैं जानता हूं कि हार्पिक वर्षों से स्वच्छता का भरोसेमंद नाम रहा है। न्यू हार्पिक बाथरूम अल्ट्रा क्लीनर के साथ ब्रांड बाथरूम सफाई को एक नए स्तर पर ले जा रहा है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे उत्पाद से जुड़ा हूं जो मजबूत, भरोसेमंद और असली भारतीय घरों के लिए डिजाइन किया गया है।”
गौतम ऋषि, मार्केटिंग डायरेक्टर, हाइजीन, रेकिट – साउथ एशिया ने कहा, “हार्पिक बाथरूम अल्ट्रा क्लीनर एक मजबूत नया नवाचार है जिसे भारत के सबसे जिद्दी हार्ड वॉटर दागों से निपटने के लिए तैयार किया गया है हार्पिक की दाग हटाने में नेतृत्वकारी स्थिति को और मजबूत करता है और बाथरूम हाइजीन के मानक को ऊंचा उठाता है। रोहित शेट्टी के साथ, हम भारतीय घरों के लिए एक अधिक शक्तिशाली और उच्च प्रदर्शन वाला समाधान लेकर आए हैं।”
अनुपमा रामास्वामी, एमडी और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, हवास क्रिएटिव इंडिया ने कहा, “हार्पिक के संसार में अब एक नया हीरो है — हार्पिक बाथरूम अल्ट्रा क्लीनर। यह मजबूत और प्रभावी है। और यही कारण है कि इसे एक ऐसा लॉन्च चाहिए था जो बिल्कुल अलग और भव्य हो, ठीक रोहित शेट्टी की तरह, जो इस ब्रांड का चेहरा हैं। टीम हवास क्रिएटिव इंडिया ने एक और दमदार कैंपेन तैयार किया है, जो बहुत जल्द स्क्रीन पर दिखाई देगा।”

