नई दिल्ली। लंदन स्थित कंज्यूमर टेक ब्रांड, नथिंग ने भारत में 7 अगस्त (दोपहर 12 बजे से) अपने नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (2ए) प्लस की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। यह बहुप्रतीक्षित डिवाइस फोन (2ए) की सफलता पर आधरित है, जो परफॉर्मेंस, कैमरा कैपेबिलिटी और डिजाइन का एक बेहतर संयोजन है।
फोन (2ए) प्लस एक्सक्लूसिव मीडियाटेक डायमेनसिटी 7350 प्रो 5जी प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो एक स्मूदर और फास्टर यूजर अनुभव को सुनिश्चित करता है। यह स्मार्टफोन TSMC 4 nm जेन 2 टेक्नोलॉजी, ARM माली-G610 MC4 GPU और नथिंग के स्मार्ट क्लीन टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है। यह संयोजन नए फोन को अपने पूर्ववर्ती की तुलना में करीब 10 प्रतिशत तेज सीपीयू प्रदर्शन और 30 प्रतिशत तेज गेमिंग क्षमता प्रदान करता है। नया 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेल्फी को एक नए स्तर पर ले जाता है और अब यह 30 FPS पर शानदार 4के वीडियो भी कैप्चर कर सकता है, जो फोन (2ए) के 32 मेगापिक्सल सेंसर से हार्डवेयर अपग्रेड है।
डिवाइस में दो नए मेटालिक कलरवे हैं- जिन्हें सर्वश्रेष्ठ स्पेसिफिकेशन को प्रतिबिंबित करने के लिए डेवलप किया गया है। 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ इसका 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, शानदार विजुअल्स और स्मूथ इंटरैक्शन सुनिश्चित करता है। इस डिवाइस में नथिंग की अबतक की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी होगी। शक्तिशाली 5,000 mAh यूनिट को फुल चार्ज पर दो दिनों तक इस्तेमाल के योग्य बनाती है। इसके अलावा, फोन में रैपिड 50वाट फास्ट चार्जिंग फीचर है, जो केवल 20 मिनट से भी कम समय में इसे पूरा दिन चलने के लिए जरूरी पावर प्रदान करता है। इसकी चार्जिंग क्षमता अपने पूर्ववर्ती की तुलना में करीब 10 प्रतिशत तेज है।
इतना ही नहीं, फोन (2ए) प्लस एंड्रॉयड 14 आउट ऑफ दि बॉक्स के साथ आता है और तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल तक सुरक्षा अपडेट का वादा करता है। फोन (2ए) प्लस नथिंग ओएस 2.6 के साथ आता है, जो या फंक्शनल विजेट और एआई-पावर्ड फीचर्स जैसे न्यूज रिपोर्टर विजेट की पेशकश करता है।
कीमत और उपलब्धता
फोन (2ए) प्लस ग्रे और ब्लैक कलर के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 256जीबी स्टोरेज के साथ 8जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए होगी। लेकिन लॉन्च पर, यह चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 25,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। 256जीबी स्टोरेज के साथ 12जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए होगी, जो 2000 रुपए के बैंक ऑफर डिस्काउंट सहित स्पेशल लॉन्च प्रइस 27,999 रुपए में उपलब्ध होगा। यह फोन भारत में फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स और अन्य रिटेल पार्टनर्स के पास बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

