सलमान खान और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने राहुल कानल के गणपति पंडाल में किए दर्शन

मुंबई। बांद्रा में समाजसेवी और सत्तारूढ़ पार्टी के सोशल मीडिया प्रमुख राहुल नरैन कानल के घर गणेश चतुर्थी का उत्सव इस बार भी भक्ति, सेवा और एकजुटता का प्रतीक बना रहा। उनके गणपति पंडाल में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया।

राहुल कानल हर साल गणेशोत्सव को समाज सेवा से जोड़ते हैं। उनकी संस्था आई लव मुंबई फाउंडेशन के माध्यम से इस अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन (प्रसाद) वितरित किया जाता है, मिट्टी की मूर्तियों के ज़रिए पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है, और विसर्जन के समय पौधारोपण किया जाता है।

इस बार भी पंडाल में श्रद्धा और सेवा का अनोखा संगम देखने को मिला। सलमान खान, जो पहले भी कानल के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं, सबसे पहले दर्शन करने पहुंचे। उनके बाद डिप्टी सीएम शिंदे ने भी आरती में भाग लिया।

बांद्रा की गलियों में भक्ति और प्रसाद की मिठास गूंज उठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.