मुंबई। Amazon MX Player की नई वेब सीरीज़ ‘बिंदिया के बाहुबली’ दर्शकों के लिए एक ताज़ा अनुभव लेकर आई है। यह डार्क कॉमेडी और गैंगस्टर ड्रामा सीरीज़ एक काल्पनिक कस्बे बिंदिया में स्थापित है, जहां बड़ा दवान के जेल जाते ही उसका बेटा छोटे दवान परिवार और दुश्मनों से सत्ता की लड़ाई लड़ता है। राजनीति, अपराध और परिवार के अंदरूनी संघर्षों को व्यंग्य और ह्यूमर के साथ दिखाने वाली इस सीरीज़ में सौरभ शुक्ला, रणवीर शौरी, शीबा चड्ढा, सीमा बिस्वास और साई तम्हणकर जैसे शानदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
निर्देशक नितेश तिवारी और क्रिएटिव एजेंसी ओगिल्वी द्वारा तैयार की गई यह सीरीज़ हर एपिसोड में नया ट्विस्ट और गहरी कहानी लेकर आती है। खास बात यह है कि इसे बिल्कुल मुफ्त Amazon MX Player पर देखा जा सकता है।

